Lok Sabha Elections 2024: सीएम भजनलाल ने क्यों कहा कि कांग्रेस 21वीं बार फिर से राहुल गांधी को करने जा रही लॉन्च?

इंटरनेट डेस्क। लोकसभा चुनावों का प्रचार प्रसार अभी चल रहा हैं और ऐसे में नेता एक दूसरे पर आरोप न लगाए ऐसा तो हो नहीं सकता है। ऐसे में सभी नेता अपनी अपनी पार्टी की जीत के साथ ही अपने प्रत्याशियों की जीत के दावे भी कर रहे है। ऐसे में उड़ीसा के जगन्नाथपुरी में एक जनसभा को संबोधित करते हुए मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने कांग्रेस पार्टी और गांधी परिवार पर तीखा हमला बोला हैं।

क्या बोला भजनलाल ने
मीडिया रिपोटर्स की माने तो सीएम भजनलाल ने उड़ीसा में कहा कि राहुल गांधी की 20 बार असफल लॉन्चिंग हो चुकी है और कांग्रेस 21वीं बार फिर से राहुल गांधी को लॉन्च करने की तैयारी कर रही है। जनता जानती है कि कांग्रेस एक परिवारवाद की पार्टी है, जिसने हमेशा गांधी परिवार को प्राथमिकता दी है। 

क्या आरोप लगाएं
मीडिया रिपोटर्स की माने तो मुख्यमंत्री शर्मा ने आरोप लगाया कि कांग्रेस के एजेंडे में केवल गांधी परिवार ही आता है। उन्होंने कहा कि कांग्रेस ने हमेशा गरीबी हटाओ का नारा दिया है। राजीव गांधी, सोनिया गांधी, मनमोहन सिंह और अब राहुल गांधी और प्रियंका गांधी सभी ने यही नारा दिया है। लेकिन सच्चाई यह है कि इनका गरीबों से कोई लेना-देना नहीं है। खबरों की माने तो मुख्यमंत्री शर्मा ने कहा कि जनता अब कांग्रेस और गांधी परिवार के झांसे में नहीं आने वाली है। उन्होंने जोर देकर कहा कि जनता इस पार्टी और परिवार के विषय में सब जान चुकी है।

pc- the hindu, the hindu, mint