Lok Sabha elections: सात चरणों में होंगे लोकसभा चुनाव, चार जून को आएगा परिणाम

इंटरनेट डेस्क। देश में लोकसभा चुनाव का बिगुल आज बज चुका है। मुख्य चुनाव आयुक्त राजीव कुमार ने आज लोकसभा चुनाव की तारीखों का ऐलान कर दिया है। देश में इस बार चुनाव सात चरणों में होंगे। आज ही ओडिशा, सिक्किम, अरुणाचल प्रदेश और आंध्र प्रदेश के विधानसभा चुनाव के लिए कार्यक्रम घोषित कर दिया गया है। 

देश की 543 लोकसभा सीटों के लिए चुनाव होगा। पहले चरण का चुनाव 19 अप्रेल, दूसरे चरण का मतदान 26 अप्रेल, तीसरे चरण के लिए सात मई, चौथे चरण के लिए 13 मई, पांचवें चरण के लिए 20 मई, छठे चरण के लिए 25 मई और सातवें चरण के लिए मतदान एक जून को होगा। 

चुनाव परिणाम चार जून को आएगा। गौरतलब है कि पिछली बार लोकसभा चुनाव भी 7 चरणों में हुए थे। 10 मार्च को चुनाव आयोग ने तारीखों की घोषणा की थी। पहले चरण का मतदान 11 अप्रेल और आखिरी चरण के लिए 19 मई को मदान हुआ था। इसके बाद चुनाव परिणाम 23 मई को आए थे। गत लोकसभा चुनाव में भारतीय जनता पार्टी ने बड़ी जीत दर्ज कर लगातार दूसरी बार सरकार बनाई थी। 

PC:  navbharattimes