Lok Sabha Elections: अब पूर्व सांसद करण सिंह यादव ने कांग्रेस को दिया बड़ा झटका, थाम लिया भाजपा का दामन

इंटरनेट डेस्क। लोकसभा चुनाव की तारीखों का ऐलान आज चुनाव आयोग की ओर से कर दिया गया है। इसके साथ ही देश में आचार संहिता भी लागू हो चुकी है। लोकसभा चुनाव के लिए कार्यक्रम घोषित होने से पहले आज राजस्थान में कांग्रेस को एक और बड़ा झटका लगा है। 

राजस्थान के अलवर से पूर्व कांग्रेस सांसद करण सिंह यादव ने आज भारतीय जनता पार्टी का दामन थामकर चुनाव से पहले कांग्रेस को बड़ा झटका दिया है। करण सिंह यादव ने शुक्रवार को कांग्रेस से इस्तीफा दिया था। करण सिंह यादव ने भाजपा में शामिल होने के बाद कांग्रेस पर जमकर निशाना साधा है।

 इस दौरान उन्होंने यहां तक बोल दिया कि राजस्थान की 25 सीटें भाजपा जीतेगी। इससे पहले पूर्व सांसद यादव ने अलवर से कांग्रेस के उम्मीदवार को भी आड़े हाथ लेते हुए पूर्व केंद्रीय मंत्री भंवर जितेंद्र सिंह को निशाने पर लिया था। वहीं उन्होंने अलवर से कांग्रेस उम्मीदवार ललित यादव को लेकर कहा कि कांग्रेस ने एक छोटे से बच्चे को टिकट देकर मेरा अपमान किया है।

PC: rajasthan.ndtv