Lok Sabha Elections: राजस्थान में किस पार्टी ने जीती कौनसी सीट, देख लें ये पूरी लिस्ट
- byShiv
- 05 Jun, 2024
 
                                    इंटरनेट डेस्क। राजस्थान में इस बार लोकसभा चुनाव में भारतीय जनता पार्टी का क्लीन स्वीप करने का सपना टूट गया है। पार्टी को प्रदेश में बड़ा नुकसान हुआ है। राजस्थान की 25 लोकसभा सीटों में से भारतीय जनता पार्टी इस बार 14 सीटों पर ही जीत दर्ज करने में सफल रही है। वहीं प्रदेश में इंडिया गठबंधन को 11 सीटें मिली है। कांग्रेस ने दस साल बाद लोकसभा चुनाव में जीत का खाता खोलते हुए आठ सीटों पर जीत हासिल की है। यहां पर मोदी सरकार के मंत्री रहे कैलाश चौधरी का हार का सामना करना पड़ा है। वहीं भाजपा को मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा के गृह नगर भरतपुर में करारी शिकस्त झेलनी पड़ी है। हालांकि लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला, केंद्रीय मंत्री अर्जुनराम मेघवाल बीकानेर, गजेंद्र सिंह शेखावत और भूपेंद्र यादव जीत दर्ज करने में सफल रहे। पूर्व मुख्यमंत्री अशोक गहलोत के बेटे वैभव गहलोत को हार मिली है।

राजस्थान में किस पार्टी ने जीती कौनसी सीट 
भाजपा 
कोटा- ओम बिरला 
अलवर- भूपेंद्र शर्मा 
जयपुर- मंजू शर्मा 
बीकानेर- अर्जुन राम मेघवाल 
जयपुर ग्रामीण- राव राजेंद्र सिंह 
अजमेर- भागीरथ चौधरी 
पाली- पीपी चौधरी 
जोधपुर- गजेंद्र सिंह शेखावत 
जालोर- लुंबाराम 
उदयपुर- मन्ना लाल रावत 
चित्तौडग़ढ़- चंद्र प्रकाश जोशी 
राजसमंद- महिमा कुमारी मेवाड़ 
भीलवाड़ा- दामोदर अग्रवाल 
झालावाड़-बारां- दुष्यंत सिंह 

कांग्रेस 
भरतपुर- संजना जाटव 
करौली-धौलपुर- भजनलाल जाटव 
दौसा- मुरारी लाल मीणा 
गंगानगर- कुलदीप इंदौरा 
चुरू- राहुल कस्वां 
झुंझुनूं- बृजेंद्र सिंह ओला 
टोंक-सवाई माधोपुर- हरीश चंद्र मीणा 
बाड़मेर- उम्मेद राम बेनीवाल
इंडिया गठबंधन
नागौर- हनुमान बेनीवाल (आरएलपी)
सीकर- अमराराम (सीपीआईएमएल)
बांसवाड़ा- राजकुमार रोट (बीएपी) 
PC: mid-day,  flipkar, abplive
 






