Lok Sabha: अध्यक्ष ओम बिरला के खिलाफ विपक्ष अविश्वास प्रस्ताव लाने की कर रहा तैयारी! आज दे सकते हैं नोटिस
- byShiv
- 10 Feb, 2026
इंटरनेट डेस्क। लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला के खिलाफ विपक्ष अविश्वास प्रस्ताव लाने की तैयारी कर रहा है। खबरों की माने तो अविश्वास प्रस्ताव पर सांसदों ने हस्ताक्षर करना शुरू कर दिया गया है। कांग्रेस सांसद मल्लू रवि ने कहा कि वो अविश्वास प्रस्ताव को लेकर नोटिस देंगे। मीडिया रिपोटर्स की माने तो विपक्ष का आरोप है कि स्पीकर ने सदन की कार्यवाही में पक्षपाती रवैया अपनाया है और विपक्ष की आवाज़ को दबाया है।

कांग्रेस सांसद ने क्या कहा
मीडिया रिपोटर्स की माने तो कांग्रेस सांसद प्रियंका गांधी वाड्रा ने कहा, स्पीकर साहब का खुद निरादर किया गया है। स्पीकर साहब पर दबाव है कि उनको खुद बयान देना पड़ रहा है जो सही नहीं है, सवाल ही नहीं उठता कि पीएम पर कोई हमला करे, सरकार द्वारा उन पर दबाव डाला गया है इसलिए उन्होंने ये कहा है क्योंकि उस दिन पीएम मोदी की हिम्मत नहीं हुई सदन में आने की, इसलिए स्पीकर सफाई दे रहे हैं।

क्या होती हैं प्रक्रिया
मीडिया रिपोटर्स की माने तो लोकसभा स्पीकर के खिलाफ अविश्वास प्रस्ताव की प्रक्रिया में संविधान के अनुच्छेद 94 और लोकसभा में कार्यप्रणाली और कामकाज के नियमों के अनुच्छेद 200 द्वारा नियंत्रित होती है। जो सदस्य स्पीकर या डिप्टी स्पीकर को हटाने के लिए प्रस्ताव का नोटिस देना चाहता है, वह महासचिव को लिखित में ऐसे प्रस्ताव का पूरा टेक्स्ट देगा। इसमें आरोपों के बारे में साफ़-साफ़ बताया गया हो। साफ़ और सटीक शब्दों में आरोप व्यक्त किए गए हो। प्रस्ताव के लिए दिन तय किया जाएगा, प्रस्ताव के नोटिस मिलने की तारीख से चौदह दिन बाद का कोई भी दिन होगा। इस प्रस्ताव को कम से कम 50 सदस्यों का समर्थन मिलना चाहिए। आम तौर पर प्रस्ताव स्वीकार होने के 10 दिनों के अंदर चर्चा और वोटिंग की जाती है।
pc- abp news, aaj tak,newsonair.gov.in






