Lok Sabha Session: राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू आज संसद के संयुक्त सत्र को करेगी संबोधित, विपक्ष कर रहा इस बात की तैयारी

इंटरनेट डेस्क। 18वीं लोकसभा के स्पीकर का चुनाव पूरा हो चुका हैं और इसके साथ ही नए सांसदों ने शपथ भी ग्रहण करली है। इसके साथ ही आज राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू संसद के संयुक्त सत्र को संबोधित करेंगी। राष्ट्रपति इस दौरान एनडीए सरकार की प्राथमिकताएं सामने रख सकती हैं। 18वीं लोकसभा के गठन के बाद यह राष्ट्रपति का पहला संबोधन होगा। बता दें कि लोकसभा का सत्र 24 जून से शुरू हुआ था और आज से राज्यसभा का सत्र भी शुरू होगा।

राष्ट्रपति संयुक्त सत्र को करेगी संबोधित
बता दें की द्रौपदी मुर्मू राष्ट्रपति भवन से संसद पहुंचेगी, जहां प्रधानमंत्री मोदी और लोकसभा और राज्यसभा के पीठासीन अधिकारी उनका स्वागत करेंगे। संविधान के अनुच्छेद 87 के अनुसार, राष्ट्रपति को प्रत्येक लोकसभा चुनाव के बाद सत्र की शुरुआत में संसद के संयुक्त सत्र को संबोधित करना होता है। इस दौरान मुर्मू अपने अभिभाषण में पिछले दस साल के मोदी सरकार के कार्यकाल का उल्लेख कर सकती हैं। इसके अलावा वह अर्थव्यवस्था, रक्षा, स्वास्थ्य सेवा, शिक्षा और सामाजिक कल्याण जैसे विभिन्न क्षेत्रों में उपलब्धियों को गिना सकती है।

विपक्ष सरकार को घेरने की प्लानिंग में
बता दें की लोकसभा में विपक्ष की ताकत पहले से ज्यादा है। ऐसे में आसार यह भी हैं कि आज संसद में राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू के संबोधन के दौरान विपक्ष हंगामा कर सकता है। विपक्षी दल नीट-यूजी में कथित अनियमितताओं, यूजीसी-नेट को रद्द करने, जम्मू-कश्मीर में आतंकवादी हमलों को लेकर सरकार का घेर सकता है। बता दें कि हाल में हुए आम चुनाव में बीजेपी की लीडरशिप वाले एनडीए गुट ने 293 सीटें मिली हैं तो विपक्षी दल ‘इंडिया’ गठबंधन ने 234 सीट जीतीं है।

pc- etv bharat