Love and War: फिल्म लव एंड वॉर की शूटिंग हुई पूरी, रिलीज डेट भी आई सामने

इंटरनेट डेस्क। रणबीर कपूर और आलिया भट्ट शादी के बाद पहली बार फिल्म लव एंड वॉर में सामने आने वाले है। वहीं, इसमें उनके साथ विक्की कौशल भी हैं, जो फर्स्ट टाइम इस कपल के साथ बड़े पर्दे पर दिखेंगे। संजय लीला भंसाली की फिल्म लव एंड वॉर को लेकर अपडेट सामने आया है कि इसकी शूटिंग पूरी हो चुकी है और अब फिल्म की रिलीज डेट को भी कंफर्म कर दिया गया है।

जानकारी के अनुसार संजय लीला भंसाली की फिल्म लव एंड वॉर 2027 की की मोस्ट एंटिसिपेटेड फिल्मों में से एक है। इसकी रिलीज का दर्शकों को बेसब्री से इंतजार है, ऐसे में अब फिल्म की रिलीज डेट फाइनल होते ही दर्शकों की एक्साइटमेंट और भी बढ़ गई है। जानकारी के अनुसार फिल्म को 21 जनवरी, 2027 को सिनेमाघरों में रिलीज किया जाएगा।

जानकारी के अनुसार इसी के साथ ही फिल्म लव एंड वॉर को लेकर एक और जानकारी सामने ये भी आई है कि फिल्म की शूटिंग पूरी हो चुकी है। अब मूवी की शूटिंग पूरी होते ही संजय लीला भंसाली की पूरा ध्यान फिल्म के पोस्ट प्रोडक्शन की तरफ होने वाला है।

pc- filmfare.com