LPG: 15 अगस्त तक करवाले आप भी एलपीजी से जुड़ा ये काम, नहीं तो महंगी एलपीजी पड़ेगी लेनी
- byShiv
- 31 Jul, 2026
इंटरनेट डेस्क। इंडियन ऑयल ने सभी गैस वितरण एजेंसियों को 15 अगस्त तक शत प्रतिशत ई-केवाईसी कराने के निर्देश दिए हैं। जो उपभोक्ता अपने कनेक्शन की ई-केवा ईसी नहीं कराते हैं, उनको महंगी एलपीजी लेनी पड़ सकती है। सरकार ने राशन कार्ड धारकों की तरह ही एलपीजी उपभोक्ताओं की भी ई-केवाईसी कराने के निर्देश दिए है।
उठाना पड़ सकता हैं नुकसान
एलपीजी सिलिंडरों का सत्यापन न कराए जाने पर उपभोक्ताओं को नुकसान उठाना पड़ सकता है। उनको घरेलू सिलिंडर, कमर्शियल सिलिंडर के मूल्य पर मिलेगा। वर्तमान समय में 14.2 किलो का घरेलू सिलिंडर 957 रुपये में है। 19 किलो का कमर्शियल सिलिंडर 2950 रुपये में है।
करवाले आप भी
अमेरिका-इजरायल व ईरान के बीच इस वर्ष मार्च में शुरू हुए युद्ध की वजह से एलपीजी का संकट शुरू हुआ तो गैस वितरण एजेंसियों ने सिलिंडर उपलब्ध कराने के साथ ई-केवाइसी कराने की शर्त भी रखी थी।
pc- businesstoday.in






