LPG crisis: अमेरिका-इजरायल और ईरान युद्ध से गहराने लगा एलपीजी संकट, गैस कनेक्शन वालों को हो रही मुश्किल

इंटरनेट डेस्क। अमेरिका-इजरायल और ईरान युद्ध का असर अब भारत में भी दिखाई दे रहा है। इस युद्ध के कारण राजधानी दिल्ली, यूपी और हरियाणा, राजस्थान सहित उत्तर भारत के कई राज्यों में एलपीजी की किल्लत होने लगी है। गैस सिलेंडर भरवाने को लेकर मारामारी शुरू हो गई है। कई शहरों में गैस एजेंसियों के बाहर लंबी कतारें देखने को मिल रही हैं। कई जगह घरेलू आपूर्ति तो अभी सामान्य है, लेकिन वाणिज्यिक गैस सिलेंडरों को लेकर परेशानी बढ़ रही है। व्यावसायिक एलपीजी सिलेंडरों की आपूर्ति सीमित होने से रेस्तरां, पब, बार और होटलों के अलावा शादियों में भी परेशानी होने लगी है।

राम रसोई करनी पड़ी बंद
अयोध्या में वाणिज्यिक गैस सिलेंडरों की कमी के कारण राम नगरी में मंगलवार को नियमित शाम तीन बजे तक चलने वाली राम रसोई मंगलवार को दो बजे ही बंद करनी पड़ी। कई जगह मंदिरों ने लकड़ी और कोयले के उपयोग से भोजन पकाने का निर्णय लिया है। वहीं कहा जा रहा हैं कि रूस से आपूर्ति शुरू होते ही समस्या खत्म हो जाएगी। 

पुराने स्टॉक से आ रहा सिलेंडर
देश के कई राज्यों में पिछले दो-तीन दिनों से कमर्शियल एलपीजी सिलेंडरों की सप्लाई प्रभावित होने लगी है। एजेंसियों तक नई खेप नहीं पहुंचने की सूचना है। कई स्थानों पर एजेंसियां पुराने स्टॉक से सीमित सिलेंडर दे रही हैं। इन दिनों विवाह समारोहों और सामाजिक आयोजनों के कारण मांग सामान्य दिनों से अधिक बनी हुई है। पंजाब में एलपीजी सिलेंडर की सप्लाई प्रभावित हुई है।

pc- ndtv.in