LPG Cylinder Booking Number: इंडेन कंपनी का सिलेंडर बुक करने के लिए नए नंबर हुए जारी, करा सकेंगे आप भी यहां से बुक
- byShiv
- 17 Mar, 2026
इंटरनेट डेस्क। ईरान जंग और मिडिल ईस्ट तनाव के बीच भारत में बीते कुछ दिनों से एलपीजी गैस सिलेंडरों को लेकर भारी किल्ल मची हुई है। हालांकि धीरे-धीरे स्थिति नियंत्रण में आने के दावे किए जा रहे हैं। सरकार और गैस कंपनियां भी लगातार बुकिंग और सिलेंडर डिलीवरी में जुटी हैं, लेकिन कई जगहों से डीलरशिप, स्थानीय दुकानदारों द्वारा कालाबाजारी की भी शिकायत मिल रही है, इस बीच देश की बड़ी एलपीजी कंपनी इंडेन ने सिलेंडर बुकिंग के लिए नए नंबर जारी किए हैं।
नए नंबर पर भी बुक करा सकेंगे
इनमें पहला Missed call नंबर- 8927225667. जबकि दूसरा IVRS नंबर 8391990070 हैं. हालांकि पहले से मौजूद नंबर भी काम करते रहेंगे.
पहले से मौजूद IOCL (Indane) गैस सिलेंडर बुक करने के लिए नए अखिल भारतीय नंबर 8454955555 (मिस्ड कॉल) और WhatsApp नंबर 7588888824 हैं.
आप 1800-2333-555 पर भी कॉल कर सकते हैं, ये सेवाएं 24 घंटे उपलब्ध हैं और इसके लिए कोई अतिरिक्त शुल्क नहीं है। पेट्रोलियम मंत्रालय का कहना है कि बहुत सारी जगह पर लोग पैनिक होकर सिलेंडर के लिए कॉल कर रहे हैं। इस कारण अनावश्यक बोझ सिस्टम पर पड़ रहा है इसी को देखते हुए नए नंबर को भी इस सिस्टम में जोड़ा गया है।
पेट्रोलियम मंत्रालय की अपील- घबराएं नहीं
पेट्रोलियम मंत्रालय की एडिशनल सेक्रेटरी सुजाता शर्मा ने कहा कि क्रूड की सप्लाई पर्याप्त और डीजल और पेट्रोल उपलब्ध है, हमारी माँग जितनी है उतना हम देश में उत्पादन करते हैं। कामार्शियल के एलपीजी उपभोक्ता को एनपीजी की ओर मोड़ा जाए, इसके लिए काम किया जा रहा है।
pc- india today





