LPG Cylinder: 1 अक्टूबर से बदलने जा रहे घरेलू एलपीजी को लेकर नियम, नहीं किया ये काम पूरा तो सब्सिडी लिए भी....
- byShiv
- 21 Sep, 2026
इंटरनेट डेस्क। घरेलू एलपीजी को लेकर एक बड़ी खबर सामने आई है। इस खबर के अनुसार घरेलू एलपीजी सिलेंडर पर सब्सिडी का लाभ उठाने वाले उपभोक्ताओं को अब जरूर ध्यान देना होगा। सरकार ने कहा कि 1 अक्टूबर से घरेलू एलपीजी ग्राहकों को सब्सिडी के साथ तय खुदरा कीमत पर रिफिल बुक करने के लिए बायोमेट्रिक आधार ऑथेंटिकेशन पूरा करना होगा। इसके पीछे मकसद यह सुनिश्चित करना है कि सब्सिडी वाला गैस सिलेंडर सिर्फ पात्र परिवारों तक ही पहुंचे।
जिन ग्राहकों ने पहले ही ऑथेंटिकेशन पूरा कर लिया है, उन्हें आगे कुछ करने की जरूरत नहीं है। पेट्रोलियम और प्राकृतिक गैस मंत्रालय के अनुसार, 19 सितंबर तक 27.43 करोड़ एक्टिव घरेलू एलपीजी ग्राहकों ने अपना बायोमेट्रिक आधार ऑथेंटिकेशन पूरा करा लिया है। जिन लोगों ने अभी तक यह प्रक्रिया पूरी नहीं की है, उनके लिए ऑथेंटिकेशन पूरा होने के बाद सब्सिडी वाली रिफिल बुकिंग की सुविधा शुरू हो जाएगी।
बायोमेट्रिक ऑथेंटिकेशन कैसे करें?
सरकार ने साफ कह दिया है कि इस नियम का मकसद किसी को परेशान करना नहीं है इसलिए इसे पूरा करने के लिए कई बेहद आसान विकल्प दिए गए है।
जब एलपीजी डिलीवरी बॉय आपके घर सिलेंडर देने आए, तो आप उसके मोबाइल या बायोमेट्रिक स्कैनर के जरिए घर बैठे ही अपना फिंगरप्रिंट या फेस-आईडी ऑथेंटिकेशन तुरंत पूरा करवा सकते हैं या फिर संबंधित गैस एजेंसी के ऑफिस या शोरूम में जाकर वहां लगे बायोमेट्रिक काउंटर से अपनी ई-केवाईसी की प्रक्रिया को मिनटों में पूरा करा सकते हैं।
pc- deccanchronicle.com






