LPG Cylinder: इस योजना में मिलेंगे अब आपको साल में 3 गैस सिलेंडर फ्री, सरकार ने की तैयारी

इंटरनेट डेस्क। देश की केंद्र सरकार से लेकर राज्यों की सरकारें लोगों के लिए कई योजनाओं पर काम करती है। इन योजनाओं का लाभ लोगों को मिलता भी हैं। इस बीच तमिलनाडु के मुख्यमंत्री विजय ने कई बड़े ऐलान किए हैं। सरकार ने गरीब परिवारों को साल में तीन मुफ्त एलपीजी सिलेंडर देने की योजना का ऐलान किया है।

जाने कौन सी योजना हैं
मीडिया रिपोटर्स की माने तो इस योजना का नाम अन्नपूर्णानी सुपर सिक्स नाम है। यह योजना पोंगल 2027 से शुरू होगी। इसके तहत सालाना 2.5 लाख रुपये से कम आय वाले परिवारों को हर साल तीन सिलेंडर मुफ्त दिए जाएंगे।

कितना आएगा सरकार पर बोझ
सरकार के मुताबिक, इस योजना से करीब 1.30 करोड़ परिवारों को फायदा मिलेगा। इसके लिए राज्य के खजाने से हर साल करीब 4 हजार करोड़ रुपये खर्च होने का अनुमान है। मुख्यमंत्री विजय ने बताया कि लाभार्थियों को सिलेंडर खरीदने के बाद उसकी कीमत सीधे उनके बैंक अकाउंट में जमा की जाएगी। हर साल तीन सिलेंडर मुफ्त में मिलेगा।

pc- live mint