LPG e-KYC: ई केवासी की नई डेडलाइन भी हैं पास, जल्द से जल्द करवाले ये काम
- byShiv
- 18 Aug, 2026
इंटरनेट डेस्क। एलपीजी सिलेंडर के उपभोक्ताओं के लिए राहत भरी खबर सामने आई है। ई-केवाईसी की डेडलाइन को आगे बढ़ा दिया गया है। अब आखिरी तारीख 23 अगस्त कर दी गई है। इससे पहले केवाईसी करने की अंतिम तिथि 16 अगस्त थी। टाइम्स ऑफ इंडिया की रिपोर्ट के अनुसार यह अतिरिक्त समय ऐप में आ रही असुविधा सहित अन्य कारणों की वजह से दिया गया है।
बढ़ा दी गई डेट
मीडिया रिपोटर्स की माने तो लास्ट डेट के करीब आने के बाद एलपीजी एजेसींज पर लम्बी लाइनें देखी जा रही थी। फिलहाल राहत भले ही मिल गई है। लेकिन 23 अगस्त की नई डेडलाइन में भी ज्यादा समय नहीं बचा है। ऐसे में इस प्रक्रिया को लेकर आने वाले समय में ग्राहकों के बीच हलचल रहने वाली है।
क्या था कारण
सर्वर धीमा होने की वजह से प्रक्रिया पूरा होने में समय लग रहा था। जिसकी वजह से भीड़ बढ़ रही थी। वहीं, ऐप का भी रिस्पॉन्स बहुत अच्छा नहीं था। ई-केवाईसी ऑयल मार्केटिंग कंपनियां उपभोक्ताओं से जुड़ी सभी जानकारी को अपडेट करना चाह रही है। जिससे कालाबाजारी को रोका जा सके।
pc- news18






