इंटरनेट डेस्क। एलपीजी गैस सिलेंडर उपभोक्ताओं के लिए एक बार फिर से राहत की खबर है, जिन्होंने अभी तक ई-केवाईसी नहीं करवाई है। अब गैस उपभोक्ताओं को ई-केवाईसी पूरी करवाने की आखिरी तारीख को बढ़ा दिया गया है। लोगों को ये काम करवाने के लिए अब 31 अगस्त तक का समय दिया गया है।
फिर से बढ़ी तारीख
जानकारी के अनुसार जिन लोगों ने 23 अगस्त तक ई-केवाईसी नहीं करवाई थी, वह अब परेशान होने की बजाय जल्दी से ई-केवाईसी से जुड़ी प्रक्रिया पूरी कर लें। विशेष बात ये है कि ई-केवाईसी करवाने के लिए आपको कहीं जाने की भी जरूरत नहीं है, क्योंकि ई-केवाईसी आप घर बैठे ऑनलाइन भी पूरी कर सकते हैं।
समय रहते कर लें
अगर अब कोई डेडलाइन तक ई-केवाईसी नहीं करवाता है तो उसको सब्सिडी और गैस बुकिंग से जुड़ी समस्याओं का सामना करना पड़ सकता है। इसी कारण आप समय रहते ही प्रक्रिया पूरी कर लें, ताकि किसी तरह की परेशानी न हो।
pc- sj






