LPG: एक बार फिर से बढ़ी गैस सिलेंडर की कीमत, अब खर्च करने होंगे इतने रुपए


इंटरनेट डेस्क। आज वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण द्वारा अंतरिम बजट पेश किया जाएगा। इससे पहले एलपीजी सिलेंडर के उपभोक्ताओं को बड़ा झटका लगा है। तेल कंपनियों ने सिलेंडर के दाम में बढ़ोतरी कर आमजन को बड़ा झटका लगा है।

सरकारी तेल कंपनियों के इस कदम से दिल्ली, मुंबई, लखनऊ, जयपुर समेत पूरे देश के लोगों को झटका लगा है। तेल कंपनियों ने आज कमर्शियल गैस सिलेंडर की कीमत में 14 रुपए का इजाफा किया गया है।  वहीं घर में उपयोग किए जाने वाले 14 किलो के सिलेंडर की कीमतों में किसी भी प्रकार का बदलाव नहीं हुआ है। 

आज कीमत बढऩे के साथ ही अब दिल्ली में कमर्शियल गैस सिलेंडर 1755.50 रुपए के स्थान पर 1769.50 रुपए में मिलेगा। वहीं कोलकाता में इसकी कीमत अब 1887 रुपए हो गई हैं। वहीं मुंबई में कमर्शियल सिलेंडर 1723.50 रुपए में में मिलेगा। चेन्नई में इसकी कीमत 1937 रुपए का हो गया है।