LPG Gas: 15 अगस्त से बदलने जा रहा एलपीजी गैस का सिस्टम, बीपीसीएल ने ग्राहकों के लिए शुरू की नई सर्विस

इंटरनेट डेस्क। अगर आप भारी-भरकम एलपीजी सिलेंडर से परेशान रहते हैं, तो आपके लिए अच्छी खबर है। देश की प्रमुख सरकारी तेल कंपनी भारत पेट्रोलियम कॉर्पाेरेशन लिमिटेड ने अपने ग्राहकों के लिए भारतगैस लाइट जिप नाम से नई प्रीमियम एलपीजी सर्विस लॉन्च की है। इसके तहत ग्राहकों को हल्का कंपोजिट गैस सिलेंडर, फटाफट नया कनेक्शन और गैस की एक्सप्रेस डिलीवरी मिल सकेगी। 

कंपनी कर रही दावा
मीडिया रिपोटर्स की माने तो कंपनी का दावा है कि यह सेवा आज की तेज रफ्तार जिंदगी को ध्यान में रखकर तैयार की गई है, ताकि ग्राहकों को गैस कनेक्शन और सिलेंडर डिलीवरी के लिए लंबा इंतजार न करना पड़े। बताया जा रहा हैं कि फिलहाल, भारतगैस लाइट जिप  की शुरुआत मुंबई से की गई है। इसके साथ ही एलपीजी ने घोषणा की है कि 15 अगस्त 2026 तक इसे देश के 24 राज्यों के 100 और शहरों में शुरू कर दिया जाएगा।

नई सर्विस की खासियत 

भारतगैस लाइट कम्पोजिट सिलेंडर है। रेगुलर स्टील सिलेंडर की तुलना में यह काफी हल्का है, इसलिए इसे घर के किसी भी सदस्य के लिए उठाना और इधर-उधर रखना आसान होगा। इसके अलावा यह सिलेंडर जंग नहीं पकड़ता, इसलिए इसकी उम्र भी अधिक होगी। इसमें ट्रांसलूसेंट बॉडी दी गई है, जिससे ग्राहक आसानी से देख सकते हैं कि सिलेंडर में कितनी गैस बची है। साथ ही इसमें अतिरिक्त सुरक्षा फीचर्स और एडवांस डिजाइन भी दिया गया है।

pc- hindustan