LPG: अब आपको कुछ ही घंटों में मिल जाएगा एलपीजी सिलेंडर, इंडियन ऑयल ने नई सेवा की शुरू

इंटरनेट डेस्क। एलपीजी की जरूरत हर किसी को होती है। अगर आपके रसोई घर में भी एलपीजी का इस्तेमाल होता है और आप भी बुकिंग के बाद सिलेंडर के लिए लंबे इंतजार का सामना कर रहे हैं, तो यह खबर आपके काम की है। इंडियन ऑयल ने ग्राहकों की सुविधा को ध्यान में रखते हुए ‘इंडेन एक्सट्रालाइट नाउ’ नाम से एक नई सेवा की शुरूआत की है।

क्या है इंडेन एक्सट्रालाइट नाउ सेवा?

इंडेन एक्सट्रालाइट नाउ सेवा एक इंडियनऑयल का 10 किलोग्राम का कंपोजिट एलपीजी सिलेंडर है। यह सिलेंडर मौजूदा स्टील के सिलेंडर के मुकाबले में काफी हल्का है। इसकी बॉडी जंग-मुक्त सामग्री से तैयार किया गया है, जिससे इसकी उम्र बढ़ जाती है। इसकी सबसे खास बात यह है कि इसमें ट्रांसपेरेंट डिजाइन होने की वजह से सिलेंडर में बची गैस का स्तर अब आप आसानी से देख सकते हैं।

कैसे करें बुकिंग?

आप कई डिजिटल प्लेटफॉर्म के जरिए नया कनेक्शन या रिफिल को आसानी से बुक कर सकते हैं।

IndianOil ONE APP
IndianOil Customer Portal
इंडियनऑयल का WhatsApp नंबर 7588888824
इन सभी प्लेटफॉर्म्स के जरिए अब आप नए कनेक्शन के लिए आसानी से घर बैठे आवेदन कर सकते हैं सिर्फ इतना ही नहीं बल्कि इसके साथ-साथ आप गैस रिफिल की बुकिंग भी कर सकते हैं.

क्या हैं इस सिलेंडर की खासियत?

बुकिंग के 3 से 4 घंटों के अंदर घर तक डिलीवरी का दावा किया गया है
हल्का वजन होने की वजह से सिलेंडर को उठाने और ले जाने में आसानी
नए कनेक्शन के लिए कम डॉक्यूमेंट्स की जरूरत पड़ेगी
इसमें डिजिटल बुकिंग और ट्रैकिंग की सुविधा भी मिलेगी
बेहतर सुरक्षा और सुविधाजनक इस्तेमाल करने का अनुभव होगा

pc- businesstoday.in