LPG Price: गैस सिलेंडर के दाम में हुई बढ़ोतरी, जाने अब कितने में मिलेगा आपको सिलेंडर
- byShiv
- 01 Sep, 2026
इंटरनेट डेस्क। सितंबर का महीना शुरू हो चुका हैं और आज महीने की पहली तारीख को लोगों को महंगाई का झटका लगा है। ऑयल मार्केटिंग कंपनियों ने कमर्शियल सिलेंडर की कीमत में बढ़ोतरी कर दी है। दिल्ली में इसके दाम में 9.50 रुपये की बढ़ोतरी की गई है। दिल्ली में अब इसका नया दाम 2747.50 रुपये हो गया है। इससे एक महीने पहले यानी एक अगस्त को इस सिलेंडर के दाम में 209 रुपये की कटौती की गई थी।
महानगरों में अब क्या हो गया है दाम
सूत्रों से मिली सूचना के मुताबिक आज से दिल्ली में 19 किलो वाले कमर्शियल सिलेंडर का दाम 2747.50 रुपये हो गया है। इससे पहले इसका दाम 2738 रुपये था। मुंबई में इस सिलेंडर की कीमत अब 2701 रुपये हो गई है जबकि पहले यह 2691 रुपये थी। मतलब कि प्रति सिलेंडर कीमत में 10 रुपये की बढ़ोतरी की गई है। चेन्नई में इसका दाम 2916.50 रुपये हो गया है। इससे पहले वहां इसकी कीमत 2906 रुपये थी। मतलब वहां कीमतों में 10.50 रुपये की बढ़ोतरी हुई है।
अगस्त में घटी थी कीमतें
इससे पहले एक अगस्त से इस सिलेंडर की कीमतों में 192 रुपये तक की कमी हुई थी। तब दिल्ली में इसका दाम 2930 रुपये से घट कर 2738 रुपये रह गया था। उससे भी एक महीने पहले मतलब कि एक जुलाई 2026 को भी 19 किलो वाले सिलेंडर की कीमत में 183.50 रुपये की कटौती की गई थी। उस समय भी घरों में यूज होने वाले 14.2 किलो वाले रसोई गैस सिलेंडर की कीमत में कोई बदलाव नहीं किया गया था।
pc- india tv hindi





