LPG Prices: एलपीजी सिलेंडरों की कीमतों भारी बढ़ोतरी, एक बार फिर से बढ़ेे दाम, जाने अब कितने में मिलेगा गैस सिलेंडर

इंटरनेट डेस्क। देश में महंगाई लगातार बढ़ रह रही हैं, आज एक जून को एक बार फिर से देश के लोगों को बड़ा झटका लगा है। जी हां तेल कंपनियों ने 19 किलोग्राम वाले कमर्शियल एलपीजी सिलेंडर की कीमतों में भारी बढ़ोतरी की है। नई दरों के अनुसार, सिलेंडर पर 53.50 रुपए की बढ़ोतरी हुई है। दिल्ली में कमर्शियल सिलेंडर 42 रुपये महंगा होकर अब 3113.50 रुपये का हो गया है. वहीं कोलकाता में इसकी कीमत 53.50 रुपये बढ़कर 3255.50 रुपये पहुंच गई है।

महानगरों के हिसाब से बढ़े दाम
मीडिया रिपोटर्स की माने तो व्यावसायिक इस्तेमाल वाले 19 किलोग्राम के गैस सिलेंडर की दरों में महानगरों के अंदर अलग-अलग बढ़ोतरी की गई है। दिल्ली में जहां प्रति सिलेंडर 42 रुपये ज्यादा देने होंगे। वहीं, कोलकाता के व्यापारियों पर 53.50 रुपये का ज्यादा वित्तीय बोझ पड़ेगा, जिससे दोनों शहरों में कमर्शियल एलपीजी के दाम रिकॉर्ड स्तर पर पहुंच गए हैं। इसके अलावा तेल विपणन कंपनियों ने छोटे व्यापारियों और नागरिकों द्वारा इस्तेमाल किए जाने वाले 5 किलोग्राम के एफटीएल सिलेंडर की कीमत में भी 11 रुपये का इजाफा किया है।

जनवरी से लगातार बढ़ रहे हैं दाम
आपको बता दें कि साल 2026 की शुरुआत से ही कमर्शियल सिलेंडर के दामों में लगातार बढ़ोतरी हो रही है। जनवरी में 19 किलो के व्यावसायिक सिलेंडर की कीमत 1,691.50 रुपये थी। फरवरी में 49 रुपये, मार्च में 115 रुपये, अप्रैल में 195. 50 रुपये और मई में प्रति सिलेंडर कीमतों में चौंका देने वाली 993 रुपये की बढ़ोतरी की गई थी। पिछले छह महीनों में बार-बार कीमतों में संशोधन के बाद, अब दिल्ली में कमर्शियल सिलेंडर की कीमत 3,113.50 रुपये हो गई है।

pc- businesstoday.in