LPG Rules: एलपीजी गैस को लेकर बदल गए हैं नियम, अब रखना होगा आपको इस बात का ध्यान

इंटरनेट डेस्क। 1 जून 2026 से एलपीजी और पीएनजी उपभोक्ताओं के लिए नए नियम लागू हो गए है। सरकार अब ‘एक घर, एक कनेक्शन’ नीति को सख्ती से लागू करेगी, जिसके तहत पीएनजी कनेक्शन वाले घरों को एलपीजी सिलेंडर सरेंडर करना पड़ सकता है। इसके अलावा सिलेंडर रिफिलिंग के लिए लॉक-इन अवधि बढ़ा दी गई है और डिलीवरी के समय एक नए वेरिफिकेशन प्रोसेस को अनिवार्य कर दिया गया है।

क्या हैं नए नियम
एक घर एक कनेक्शन का सख्त नियम लागू हो गए है। अब एक ही पते पर सिर्फ एक एक्टिव गैस कनेक्शन रखने की इजाजत होगी। अगर आपके घर में पीएनजी है तो एलपीजी कनेक्शन नहीं रख सकते। दोनों कनेक्शन होने पर एलपीजी को ब्लॉक या कैंसल किया जा सकता है।

सरकार का मुख्य उद्देश्य सब्सिडी का सही इस्तेमाल सुनिश्चित करना है। देश में पीएनजी कनेक्शन तेजी से बढ़ रहे हैं, लेकिन कई लोग अभी भी दोनों सुविधाओं का फायदा उठा रहे हैं।

ट्रांसफर वाउचर की सुविधा- जो लोग पीएनजी अपनाकर एलपीजी सरेंडर करेंगे, उन्हें ट्रांसफर वाउचर मिलेगा। भविष्य में अगर वे ऐसे इलाके में शिफ्ट होते हैं जहां पीएनजी नहीं है, तो इस वाउचर से आसानी से एलपीजी कनेक्शन दोबारा शुरू करवा सकते हैं।

pc- www.wionews.com