LPG Shortage: सिलेंडर का कर रहे हैं इंतजार तो फिर करें ये काम, सरकार का आ गया हैं नया...
- byShiv
- 19 Mar, 2026
इंटरनेट डेस्क। ईरान जंग की वजह से एलपीजी का संकट है, लेकिन सरकार ने लोगों को भरोसा दिलाया है कि हर किसी को गैस जरूर मिलेगी। पेट्रोलियम एवं प्राकृतिक गैस मंत्रालय की सचिव सुजाता शर्मा ने कहा, हालात अभी भी चिंताजनक हैं, लेकिन सुधार तेजी से हो रहे हैं। अगर आपको गैस चाहिए तो ऑनलाइन बुकिंग का इस्तेमाल करें और डिस्ट्रीब्यूटर्स के पास लाइन में लगने के बजाय घर पर सिलेंडर पहुंचने का इंतजार करें।
सुजाता शर्मा ने बताया कि एलपीजी की स्थिति पर सरकार की पैनी नजर है। राहत की बात यह है कि अब 93 प्रतिशत बुकिंग ऑनलाइन या डिजिटल माध्यमों से हो रही है, जबकि केवल 7 प्रतिशत बुकिंग ही मैनुअल तरीके से की जा रही है।
तीनों प्रमुख गैस कंपनियों ने ग्राहकों की सुविधा के लिए कई डिजिटल माध्यम उपलब्ध कराए हैं
- भारत गैस (Bharatgas): WhatsApp (1800 22 4344), मिस्ड कॉल (7710955555), IVRS (7715012345), Hello BPCL ऐप और वेब पोर्ट
- इंडेन (Indane): WhatsApp (7588888824), मिस्ड कॉल (8454955555), IVRS (7718955555), Indian Oil One ऐप और वेब पोर्टल
- एचपी गैस (HP Gas): WhatsApp (9222201122), मिस्ड कॉल (9493602222), IVRS (8888823456), HP Pay ऐप और वेब पोर्टल
कमर्शियल उपभोक्ता क्या करें
घरेलू उपभोक्ताओं के साथ-साथ सरकार ने कमर्शियल उपयोग के लिए भी व्यवस्था की है, ताकि एलपीजी की मांग के दबाव को कम किया जा सके, सभी राज्यों को कमर्शियल एलपीजी की आंशिक आपूर्ति सुनिश्चित की गई है, लगभग 15 राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों ने आवंटन आदेश जारी कर दिए हैं, इनमें बिहार, छत्तीसगढ़, दिल्ली, गुजरात, हरियाणा, हिमाचल प्रदेश, झारखंड, कर्नाटक, केरल, महाराष्ट्र, पंजाब, राजस्थान, तमिलनाडु और उत्तराखंड प्रमुख हैं।
pc- tv9






