LPG Shortage: पांच किलोग्राम वाले एलपीजी सिलिंडर की बढ़ी आपूर्ति, प्रवासी श्रमिकों और कम आय वर्ग के लोगों के लिए हैं...

इंटरनेट डेस्क। पश्चिम एशिया में जारी संघर्ष के कारण ईंधन आपूर्ति में अभी भी बाधा आ रही है। लोगों को गैस किल्लत का सामना करना पड़ रहा है। इस बीच भारत ने पांच किलोग्राम वाले एलपीजी सिलिंडर की आपूर्ति बढ़ा दी है और पाइप से मुहैया कराई जाने वाली प्राकृतिक गैस (पीएनजी) कनेक्शन का विस्तार तेज कर दिया है।

सरकार ने दी जानकारी
मीडिया रिपोटर्स की माने तो सरकार की ओर से रविवार को आधिकारिक बयान के कहा गया कि 23 मार्च से अब तक ऐसे 13 लाख से अधिक एलपीजी सिलिंडर बेचे गए हैं और इनकी दैनिक बिक्री अब एक लाख से अधिक हो गई है। यह कदम प्रवासी श्रमिकों और कम आय वर्ग के उपभोक्ताओं तक एलपीजी पहुंच बढ़ाने के लिए उठाया गया है।

सरेंडर भी किए गए सिलिंडर
इसी अवधि में 4.24 लाख नए पीएनजी कनेक्शन भी दिए गए हैं। यही नहीं, 30,000 से अधिक पीएनजी उपभोक्ताओं ने अपने एलपीजी कनेक्शन सरेंडर कर दिए हैं। घरेलू एलपीजी आपूर्ति भी स्थिर बनी हुई है। 11 अप्रैल को 52 लाख से अधिक सिलिंडर वितरित किए गए।

pc- india tv hindi