LPG: बचे हैं आपके पास एलपीजी e-KYC करवाने के लिए पांच दिन, नहीं तो शुरू हो जाएगी मुसीबत
- byShiv
- 12 Aug, 2026
इंटरनेट डेस्क। आपके पास गैस कनेक्शन हैं तो उसकी ई केवाईसी करवाना बहुत जरूरी हो गया है। अगर आपने नहीं करवाई हैं तो फिर आपका इंडेन, एचपी या फिर भारत गैस कनेक्शन सस्पेंड किया जा सकता है। गैस प्रोवाइडर कंपनियां लगातार अपने ग्राहकों को एसएमएस या सोशल मीडिया के माध्यम से अलर्ट कर रही हैं कि 16 अगस्त तक एलपीजी सिलेंडर से जुड़े इस काम को हर हाल में पूरा कर लें।
नहीं होने पर क्या होगा
जानकारी के अनुसार अगर तय की गई लास्ट डेट तक ये ये काम नहीं किया जाता, तो फिर एलपीजी सिलेंडर मिलने में दिक्कत पेश आ सकती है। इस काम को आसानी से घर बैठे भी पूरा किया जा सकता है और इसमें महज कुछ मिनटों का समय लगता है।
16 अगस्त की डेडलाइन मत भूलें
ऑयल मार्केटिंग कंपनियों की ओर से एलपीजी ग्राहकों को उनके रजिस्टर्ड मोबाइल नंबर पर एक मैसेज भेजा जा रहा है, जिसमें केवाईसी प्रोसेस पूरा करने के लिए अलर्ट किया जा रहा है। इसके अलावा एक्स पर पोस्ट के जरिए भी कंपनियां इस काम को जल्द से जल्द पूरा करने की अपील कर रही हैं।
pc-energy.economictimes






