Lunar Eclipse 2026: रक्षा बंधन के दिन पड़ेगा साल का आखिरी चंद ग्रहण, क्या बदलेगा राखी बांधने का समय

इंटरनेट डेस्क। चंद्र ग्रहण भले ही एक खगोलीय घटना हो, लेकिन ग्रहण के दौरान वातावरण में नकारात्मक ऊर्जा काफी ज्यादा बढ़ जाती है, इसी कारण से इस दौरान धार्मिक और शुभ कार्यों को करने से मना कर दिया जाता है। 28 अगस्त 2026 को रक्षाबंधन का त्योहार मनाया जाएगा, तो क्या ऐसे में इस त्योहार पर भी इस चंद्र ग्रहण का प्रभाव पड़ेगा। बता दें 28 अगस्त को साल का आखिरी चंद्र ग्रहण लगने जा रहा है। 

ज्योतिषाचार्यों का क्या कहना है? 
धर्म-शास्त्रों अनुसार सिर्फ उसी ग्रहण का हमारे पर प्रभाव पड़ता है जो ग्रहण अपने क्षेत्र में दृश्यमान हो। चूंकि 28 अगस्त 2026 का चंद्र ग्रहण भारत में नहीं दिख रहा है, इसलिए इसका यहां कोई भी धार्मिक प्रभाव नहीं पड़ेगा। बहनें अपने भाइयों को शुभ मुहूर्त में राखी बांध सकेंगी।

रक्षाबंधन पर राखी बांधने का सबसे शुभ मुहूर्त 2026
आपकी जानकारी के लिए बता दें कि रक्षाबंधन पर राखी बांधने का मुहूर्त दिन भर मौजूद रहेगा। अच्छी बात ये है कि इस दिन भद्रा का साया नहीं रहेगा। वहीं अगर राखी बांधने के सबसे शुभ मुहूर्त की बात करें तो पंचांग अनुसार सुबह 05 बजकर 57 मिनट से लेकर सुबह 10 बजकर 46 तक का समय राखी बांधने के लिए सबसे शुभ है। अगर आप अभिजीत मुहूर्त में राखी बांधना चाहते हैं तो ये मुहूर्त सुबह 11 बजकर 56 मिनट से लेकर दोपहर 12 बजकर 48 मिनट तक रहेगा।

pc- india today