M M Narvane Reaction: पूर्व आर्मी चीफ की बुक पर बढ़ रहा विवाद, पब्लिशर कंपनी पेंगुइन के बाद अब नरवणे ने दिया बयान
- byShiv
- 11 Feb, 2026
इंटरनेट डेस्क। पूर्व आर्मी चीफ एम एम नरवणे की फोर स्टार्स ऑफ डेस्टिनी किताब पर विवाद बढ़ता ही जा रहा है। राहुल गांधी ने जब से संसद में इस किताब का जिक्र किया, तब से कई बड़े बयान सामने आ चुके हैं। एक दिन पूर्व किताब की पब्लिशर कंपनी पेंगुइन पब्लिकेशन ने बयान जारी कर सफाई दी थी कि यह किताब अभी छपी नहीं है। इसके बाद किताब के लेखक पूर्व आर्मी चीफ एम एम नरवणे का बयान भी सामने आ गया है।
नरवणे ने पेंगुइन के पोस्ट को रिट्वीट किया
मीडिया रिपोटर्स की माने तो एम एम नरवणे ने अपने सोशल मीडिया अकाउंट एक्स पर पोस्ट किया है। उन्होंने पेंगुइन पब्लिकेशन के ट्वीट को पोस्ट करते हुए लिखा, पुस्तक की वर्तमान स्थिति यही है। हालांकि, नरवणे ने इस मामले और किताब पर इससे ज्यादा कुछ नहीं कहा, यह नरवणे का पहला रिएक्शन है।
नरवणे से पहले पेंगुइन ने दी सफाई
इससे पहले पेंगुइन पब्लिकेशन ने भी ट्वीट कर सफाई दी थी। पेंगुइन ने कहा था कि यह एक घोषित किताब, प्री-ऑर्डर वाली किताब और प्रकाशित किताब तीन अलग-अलग चीजें हैं। अगर कोई कॉपी कहीं घूम रही है, तो यह कॉपीराइट उल्लंघन है। कंपनी ऐसी कॉपियों के खिलाफ कानूनी कार्रवाई करेगी। पेंगुइन ने पहले भी सोमवार को बयान दिया था कि किताब प्रकाशन की प्रक्रिया में नहीं गई है।
pc-indianexpress.com





