Madhya Pradesh: 3 लोगों को निगल गई नहर, आधी रात पानी में डूबी कार, मुश्किल से किया गया रेस्क्यू

इंटरेनट डेस्क। मध्य प्रदेश के इटारसी में शुक्रवार रात एक रूह कंपा देने वाला हादसा सामने आया है। इस घटना के बारे में लोगों को पता चला तो उनके होश उड़ गए। जानकारी के अनुसार  पुराने भोपाल-बैतुल नेशनल हाईवे पर पत्थरोटा नहर पुल के पास एक कार अनियंत्रित होकर गहरी नहर में जा गिरी। हादसा इतना भयानक था कि कार पूरी तरह डूब गई और उसमें सवार तीन लोगों को निकलने का मौका तक नहीं मिला। ै करीब डेढ़ घंटे की कड़ी मशक्कत के बाद ट्रैक्टर की मदद से कार को बाहर निकाला गया।

क्या बता रही पुलिस
मीडिया रिपोटर्स की माने तो टाउन इंस्पेक्टर संजीव सिंह ने बताया कि, रात करीब 12 बजे सूचना मिली कि एक कार पथरोटा नहर में गिर गई है। एसडीआरएफ की टीमें मौके पर पहुंचीं और तीन शव बरामद किए गए हैं। बचाव अभियान में लगभग 1.5 घंटे लगे, क्योंकि कार नहर में काफी गहराई तक डूब गई थी।

कैस हुआ इतना बड़ा हादसा?
मीडिया रिपोटर्स की माने तो उन्होंने बताया कि गाड़ी में मिले एक पहचान पत्र पर लकी पटेल नाम लिखा है। इस तरह से मृतकों में से एक की पहचान लकी के रूप में हुई है। इसके अलावा, उन्होंने घटना के संभावित कारणों में स्टीयरिंग फेल होना या नशे में ड्राइविंग करना बताया। उन्होंने बताया कि, हमें पुलिस कंट्रोल रूम से सूचना मिली कि पथरोटा में एक कार नहर में गिर गई है। मौके पर पहुंचने पर हमने देखा कि कार पूरी तरह डूब गई थी, फिर भी उसकी लाइटें दिख रही थीं। हमने ट्रैक्टर की मदद से कार को बाहर निकाला और उसमें से तीन शव बरामद किए।

pc- oneindia.com