Madhya Pradesh: प्रेमी के जाल में फिर फंसी पत्नी, कहने पर पति को खिला दी ऐसी चीज जो बन गई मौत का कारण...दोनों के संबंधों में बन रहा था रोड़ा
- byShiv
- 09 Oct, 2026
इंटरनेट डेस्क। समाज में कई ऐसी घटनाएं सामने आती हैं जो लोगों को डरा देती है। इतना ही नहीं इन घटनाओं के बारे में जानकर और सुनकर ही लोगों का रिश्तों से विश्वास उठ जाता है। ऐसी एक घटना सामने आई हैं मध्य प्रदेश में यहां एक पत्नी ने जहर देकर अपने पति को मार डाला,. बताया जा रहा है कि चिटोरी गांव की रहने वाली चायना धाकड़ की पहली शादी नया गांव के युवक से हुई थी, लेकिन कुछ समय बाद दोनों का तलाक हो गया, इसके बाद चायना की दूसरी शादी धामिनी गांव निवासी शैलेंद्र धाकड़ से हुई थी, शैलेंद्र गुजरात के बड़ोदरा में रहकर मार्बल-टाइल्स लगाने का काम करता था।
दे दिया जहर
मीडिया रिपोटर्स की मान तो सितंबर में शैलेंद्र गांव आया था, इसी दौरान उसे पत्नी पर शक हुआ वह अपनी पत्नी को साथ लेकर उसके मायके पहुंचा, चार दिन मायके में रुकने के बाद दोनों वापस ससुराल लौट आए, इसके बाद पत्नी ने घटना को अंजाम दिया। पत्नी चायना के मुताबिक उसकी मुलाकात शिवपुरी में कथित प्रेमी आशीष रावत से हुई, मीडिया से बात करते हुए चायना ने बताया कि आशीष ने चायना को कुछ दवाई एक कागज की पुड़िया में दी और कहा कि अगर पति परेशान करे तो उसे खिला देना।
रास्ते में तोड़ा दम
एक हफ्ते बाद चायना ने शाम के खाने में पति शैलेंद्र और उसके भतीजे रूपा को वही पदार्थ खिला दिया, खाना खाने के बाद दोनों की तबीयत बिगड़ गई, दोनों को अस्पताल में भर्ती कराया गया, हालत गंभीर होने पर ग्वालियर रेफर किया गया, लेकिन ग्वालियर पहुंचने से पहले ही शैलेंद्र ने रास्ते में दम तोड़ दिया, वहीं उसका भतीजा रूपा कोटा के अस्पताल में भर्ती है। इस पूरे मामले में चौंकाने वाली बात ये है कि पूछताछ के दौरान चायना ने मीडिया और परिजनों के सामने कथित तौर पर पूरे घटनाक्रम का खुलासा किया है।
pc- news18





