Maha Kumbh 2025: इस तरह का भोजन करते हैं नागा साधु, आंखों से देखकर नहीं होगा आपको भी यकीन, चौंक जाएंगे....
- byShiv
- 27 Dec, 2024

इंटरनेट डेस्क। यूपी के प्रयागराज में 13 जनवरी 2025 से महाकुंभ शुरू होने जा रहा हैं और इस महाकुंभ में लाखों करोड़ों की संख्या में लोग पहुंचेंगे। ऐसे में नागा साधु भी लाखों की संख्या में शाही स्नान के लिए आएंगे। वैसे भारत की संस्कृति और अध्यात्म में नागा साधुओं का एक विशेष स्थान है। उनका अनोखा रूप, शरीर पर भभूति, माथे पर चंदन का तिलक, और गले में माला देखकर कोई भी उन्हे देखते का देखता ही रह जाता है। हालांकि, उनके जीवन से जुड़ी एक महत्वपूर्ण और रोचक बात यह भी है कि वे क्या खाते हैं और उनके भोजन की आदतें कैसी होती हैं। तो चलों आज जानते हैं इसके बारे में।
क्या सेवन करते हैं नागा साधु
नागा साधु शुद्ध शाकाहारी होते हैं और उनका आहार सात्विक तथा प्राकृतिक होता है। रिपोटर्स की माने तो वे दिनभर में केवल एक बार भोजन करते हैं, जिसे वे अपनी तपस्या और साधना का अभिन्न हिस्सा मानते हैं। उनका आहार अत्यंत साधारण होता है, जिसमें मुख्य रूप से कंदमूल, जड़ी-बूटियां, फल, और पत्तियां शामिल होती हैं।
भिक्षा से प्राप्त करते हैं भोजन
नागा साधु भोजन के लिए भिक्षा मांगते हैं। वे केवल सात घरों तक ही भिक्षा मांग सकते हैं और जो कुछ भी उन्हें मिलता है, वही उनका भोजन होता है। इस प्रक्रिया को वे अपने तपस्वी जीवन का हिस्सा मानते हैं, जो त्याग और संतोष की भावना को प्रकट करता है। नागा साधु अपने आहार को तपस्या का हिस्सा मानते हैं। उनका यह विश्वास है कि साधारण और प्राकृतिक भोजन से शरीर और मन शुद्ध रहता है।
pc- astrologyrays.com
Disclaimer: This content has been sourced and edited from [indianews.in]