Maha Kumbh 2025: जान ले आप भी महाकुंभ में शाही स्नान की तारीखें और शुभ मुहूर्त, इस दिन होगा पहला शाही स्नान

इंटरनेट डेस्क। उत्तर प्रदेश के प्रयागराज में आज से ठीक 12 दिन के बाद यानी के 13 जनवरी से महाकुंभ शुरू होने जा रहा है। इस त्याग और समर्पण से भरे मेले का आयोजन हर 12 साल में होता है। वहीं, इस दौरान कई सारे शुभ कार्य किए जाते हैं, जिनमें से एक शाही स्नान भी है, तो चलिए यहां जानते हैं शाही स्नान का शुभ मुहूर्त क्या है। 

13 जनवरी, 2025 शाही स्नान मुहूर्त
हिंदू पंचांग के अनुसार, पौष पूर्णिमा की शुरुआत 13 जनवरी 2025 को सुबह 5 बजकर 03 मिनट पर होगी। वहीं, इसका समापन अगले दिन यानी 14 जनवरी को रात 3 बजकर 56 मिनट पर होगा। ऐसे में इस दिन के लिए स्नान का शुभ मुहूर्त है। ब्रह्म मुहूर्त सुबह 5 बजकर 27 मिनट से 6 बजकर 21 मिनट तक रहेगा। फिर विजय मुहूर्त दोपहर 2 बजकर 15 मिनट से 2 बजकर 57 मिनट तक रहेगा। इसके बाद गोधूलि मुहूर्त शाम 5 बजकर 42 मिनट से 6 बजकर 09 मिनट तक रहेगा, जबकि निशिता मुहूर्त रात 12 बजकर 03 मिनट से 12 बजकर 57 मिनट तक रहेगा।

शाही स्नान डेट 
बता दें कि महाकुंभ में कुल 6 शाही स्नान होते हैं, जिसमें पहला स्नान पौष पूर्णिमा यानी 13 जनवरी को किया जाएगा। वहीं, दूसरा शाही स्नान 14 जनवरी को मकर संक्रांति के दिन होगा। इसके बाद 29 जनवरी को मौनी अमावस्या के दिन तीसरा और 02 फरवरी को वसंत पंचमी के दिन चौथा शाही स्नान किया जाएगा। इसके अलावा आखिर के दो शाही स्नान 12 फरवरी, माघ पूर्णिमा और 26 फरवरी महाशिवरात्रि के दिन आयोजित होंगे।

pc- navodayatimes.in

Disclaimer: This content has been sourced and edited from [jagran.com]