Maha Shivaratri 2026: जाने किस दिन लगेगी बाबा विश्वनाथ के हल्दी, इस दिन से शुरू हो जाएगा....
- byShiv
- 06 Feb, 2026
इंटरनेट डेस्क। महा शिवरात्रि का पर्व पास में हैं और इसको लेकर भक्तों ने तैयारियां शुरू कर दी है। वैसे शिवरात्रि हो और बाबा काशी विश्वनाथ का जिर्क ना हो, ये हो नहीं सकता है। काशी में बड़ा उत्सव होता हैं, भगवान शंकर की नगरी के नाम से पहचाने जाने वाले शहर वाराणसी में इसको लेकर अभी से तैयारी शुरू हो चुकी है और सबसे खास बात की बाबा विश्वनाथ और उनसे जुड़ी हुई प्राचीन परंपराएं भी इस त्योहार को बेहद खास बनाती हैं।
बाबा काशीविश्वनाथ को लगेगी हल्दी
इस बार भी 13 फरवरी को पूर्व महंत आवास पर बाबा विश्वनाथ के पंच बदन प्रतिमा को विधि विधान से शगुन की हल्दी लगाई जाएगी। इस दौरान बाबा विश्वनाथ के इस आयोजन से जुड़े अलग-अलग अनुष्ठान को भी विधि-विधान और परंपरागत तरीके से पूरा किया जाएगा। महिलाओं द्वारा बाबा के लिए पारंपरिक मांगलिक गीत गाए जाएंगे, साथ ही वहां पहुंचने वाले भक्त बाबा को हल्दी चढ़ाएंगे। इसका सीधा तात्पर्य बाबा के शादी मांगलिक आयोजन से है जिसकी शुरुआत हो जाएगी।
विश्वनाथ मंदिर में महाशिवरात्रि की रोनक
महाशिवरात्रि वैसे तो भारत के ज्यादातर शहरों में धूमधाम से मनाई जाती है। लेकिन काशी में इसकी एक अलग ही रौनक होती है। अलग-अलग जगह से आकर्षक शिव बारात निकलते हैं। प्रमुख धार्मिक स्थल के साथ-साथ सभी शिवालियों को भी सजाया जाता है।
pc- bharatsamachartv.in





