Maharashtra: पुणे और पिंपरी-चिंचवाड़ में जहरीली शराब पीने से 15 लोगों की मौत, कई की हालात गंभीर

इंटरेनट डेस्क। महाराष्ट्र में एक चौंकाने वाली और बड़ी घटना सामने आई है। इस घटना के सामने आने के साथ ही लोगों के होश उड़ गए है। यहां पर पुणे और पिंपरी-चिंचवाड़ में जहरीली शराब पीने से कम से कम 15 लोगों की मौत हो गई, जबकि कई अन्य की हालत गंभीर बताई जा रही है। पिंपरी-चिंचवाड़ के दापोडी और फुगेवाड़ी इलाके में आठ लोगों ने दम तोड़ा, जबकि पुणे के काले पड़ल इलाके में तीन और हडपसर इलाके में दो लोगों की मौत हुई।

मचा हड़कंप
खबरों की माने तो घटना के बाद प्रशासन में हड़कंप मच गया है और प्रभावित इलाकों में जांच तेज कर दी गई है। प्रारंभिक जांच में सामने आया है कि जहरीली शराब आरोपी योगेश वानखेडे ने तैयार की थी, जो कथित तौर पर अवैध शराब कारोबार से जुड़ा हुआ है, पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है।

पकड़ा गया आरोपी
मीडिया रिपोटर्स की माने तो यह जहरीली और स्पिरिट युक्त शराब योगेश वानखेडे नाम के व्यक्ति ने तैयार की थी। इस शराब को पुणे और पिंपरी-चिंचवाड़ के अलग-अलग इलाकों में बेची गई थी। दापोडी, फुगेवाड़ी, हडपसर और काले पड़ल इलाके में लोगों ने यह शराब पी। कुछ समय बाद अचानक उनकी हालत बिगड़ गई और मुंह से झाग निकलने लगा। इसके कुछ देर बाद ही उनकी मौत हो गई। इलाज के लिए ले जाने से पहले ही उन्होंने दम तोड़ दिया। योगेश वानखेडे एक अवैध शराब विक्रेता बताया जा रहा है।

pc- singraulimirror.in