Maharashtra: स्कूल के हॉस्टल में 6 छात्राओं को जहरीले सांप ने डसा, 3 की मौत, 3 का उपचार जारी

इंटरनेट डेस्क। महाराष्ट्र के गड़चिरोली में एक दर्दनाक घटना सामने आई है। इस घटना के बारे में जानकर लोगों के होश उड़े पड़े है। बताया जा रहा हैं की यहां आश्रम स्कूल के हॉस्टल में जहरीले सांप ने 6 छात्राओं को डस लिया। इन सभी को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती किया गया, जिनमें से 3 छात्राओं की मौत हो गई है, वहीं बाकी घायल छात्राओं का इलाज किया जा रहा है। इस घटना के बाद से छात्राओं के परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है, सांप के हमले का शकिार हुई सभी छात्राएं 5वीं से 8वीं तक की कक्षाओं में पढ़ती हैं।

फैली दहशत
खबरों की माने तो महाराष्ट्र के गड़चिरोली जिले में सांप के कहर की इस घटना से लोगों में दहशत पैदा हो गई है। यहां एक निजी अनुदानित आवासीय आश्रम स्कूल के हॉस्टल में उस वक्त हंगामा मच गया, जब रात में सो रही छह छात्राओं को एक-एक कर जहरीले सांप ने डस लिया, ये सभी छात्राएं एक ही कमरे में सो रही थीं। बताया जा रहा है कि यह घटना धनौरा तालुका के जपतलाई गांव में कुम्परलिंगो कल्चरल एजुकेशनल रिसर्च सोसाइटी द्वारा संचालित आवासीय स्कूल आश्रम के हॉस्टल में रात करीब 2.30 बजे हुई।

3 की मौत 3 का इलाज जारी
जहरीले सांप के काटने से हुई छात्राओं की मौत के बाद आश्रम स्कूल में पढ़ने वाली छात्राओं और शिक्षकों में डर का माहौल है। वहीं परिजन रात में स्कूल परिसर और हॉस्टल में रहने वाली छात्राओं की सुरक्षा को लेकर भी सवाल उठ रहे हैं, बता दें कि सांप के डसने से मारी गई छात्राएं 6वीं से 8वीं कक्षा की छात्राएं हैं।

pc- ibc24