Maharashtra Assembly Elections 2024: महाराष्ट्र में सीएम का नाम तय, आज शाम को होेगा ऐलान, फडणवीस को जिम्मेदारी मिलना.....

इंटरनेट डेस्क। महाराष्ट्र के विधानसभा चुनावों में भाजपा बड़ी पार्टी बनकर उभरी हैं तो अब  शिंदे गुट को इससे थोड़ी तकलीफ तो है। कारण यह है की पहले शिंदे सीएम थे, लेकिन अब माना जा रहा हैं भाजपा महाराष्ट्र में नया मुख्यमंत्री अपने कोटे से बनाएगी। वहीं खबरें यह चल रही हैं कि मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे मंगलवार को राज्यपाल को इस्तीफा सौंपेंगे। नए सीएम के पदभार ग्रहण करने तक वे कार्यवाहक सीएम होंगे।

दिल्ली में हो चुकी मुलाकात
मीडिया रिपोटर्स की माने तो नई दिल्ली में सोमवार रात केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह, देवेंद्र फडणवीस, एकनाथ शिंदे और अजीत पवार के बीच लंबी बातचीत के बाद यह सर्वसम्मत फॉर्मूला तय हुआ है की भाजपा का ही सीएम होगा। वैसे अजीत पवार गुट ने भी भाजपा को सीएम बनाने का समर्थन दे दिया हैं तो शिंदे के पास अब कुछ बचा भी नहीं हैं। सूत्रों के मुताबिक, भाजपा मुख्यमंत्री पद की जिम्मेदारी देवेंद्र फडणवीस को देगी। यह ऐलान आज शाम तक हो सकता है।

शिंदे नहीं बनेंगे डिप्टी सीएम
शिवसेना (शिंदे गुट) और (अजीत गुट) से एक-एक डिप्टी सीएम बनाए जाएंगे। नए सीएम की शपथ की तारीख तय नहीं हुई हैं लेकिन विधानसभा का कार्यकाल आज यानी 26 नवंबर तक ही है। उधर, नागपुर के सरकारी आवास से मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे की नेम प्लेट मंगलवार सुबह हटाई गई थी। हालांकि, कुछ देर बाद फिर लगा दी गई। शिंदे डिप्टी सीएम नहीं बनेंगे, किसी विधायक का नाम आगे बढ़ाएंगे सूत्रों के मुताबिक, सीएम पद से इस्तीफा देने और नई सरकार बनने के बाद एकनाथ खुद डिप्टी सीएम का पद नहीं लेंगे। वे पार्टी के ही किसी विधायक का नाम आगे बढ़ाएंगे। सरकार का एजेंडा तय करने के लिए तीनों दलों की एक कमेटी बनाई जा सकती है।

pc- abp news