Maharashtra: डिप्टी सीएम अजित पवार का प्लेन हुआ क्रैश, बताए जा रहे गंभीर घायल, विमान जलकर हुआ राख

इंटरेनट डेस्क। महाराष्ट्र के बारामती के आसपास एनसीपी नेता और महाराष्ट्र के डिप्टी सीएम अजित पवार का निजी विमान दुर्घटनाग्रस्त हो गया है। बताया जा रहा है कि लैंडिंग की कोशिश करते समय प्लेन क्रैश हुआ है। वह किसी कार्यक्रम के लिए यहां पहुंच रहे थे, अभी यह स्पष्ट नहीं है कि विमान ने क्रैश लैंडिंग की या कोई तकनीकी खराबी चलते ये हादसा हुआ है। लेकिन यह बताया जा रहा हैं कि अजित पवार गंभीर घायल हो गए है। 

लग गई आग
मीडिया रिपोटर्स की माने तो मौके से सामने आई तस्वीरों में देखा जा सकता है कि विमान में आग लगी है। तेज धुआं उठ रहा है, वीडियो में देखा जा सकता है कि अजित पवार का विमान कहीं खेत में क्रैश हुआ है, पूरा विमान जलकर राख हो चुका है।

नहीं हो सका अभी कुछ भी स्पष्ट
कहा जा रहा है कि डिप्टी सीएम अजित पवार बारामती किसी चुनाव प्रचार के लिए जा रहे थे, जब रास्ते में यह हादसा हो गया। विमान में कितने लोग सवार थे, यह भी स्पष्ट नहीं है, आधिकारिक तौर पर कुछ भी स्पष्ट नहीं किया गया है, एनसीपी नेता माजिद मेमन ने बताया कि अजित पवार को बारामती पहुंचना था।

pc-cnbctv18.com, news18