Maharashtra: मॉडल ने चलती ट्रेन में उतार दिए कपड़े, आरपीएफ जवानों और टीसी पर किया हमला, करना चाहती थी....
- byShiv
- 17 Aug, 2026
इंटरनेट डेस्क। महाराष्ट्र में एक बड़ा मामला सामने आया है। यहां महाराष्ट्र पुलिस ने अरावली एक्सप्रेस में रेलवे सुरक्षा बल के कर्मचारियों पर रेजर ब्लेड से हमला करने के आरोप में ठाणे निवासी 31 वर्षीय मॉडल अंतरा सोहम बनर्जी को गिरफ्तार किया है। प्राथमिकी के अनुसार, बनर्जी एक शूटिंग के लिए सूरत जाते समय 12 अगस्त को कथित तौर पर आरक्षित वातानुकूलित कोच में चली गईं। पुलिस के अनुसार यह घटना बोरीवली और दहानू के बीच रात लगभग 9.30 बजे से 10.50 बजे के बीच हुई।
पुलिस ने क्या बताया
पुलिस ने बताया कि एक यात्री ने सोहम बनर्जी से आरक्षित सीट खाली करने को कहा, जिसके बाद मामला टिकट कलेक्टर हरिकेश त्रिपाठी और आरपीएफ कर्मचारियों के ध्यान में लाया गया। इसके बाद आरपीएफ के सहायक उप निरीक्षक यामिनीकांत मिश्रा और कॉन्स्टेबल राजेश कुमार ने बीच-बचाव किया, लेकिन बनर्जी ने कथित तौर पर अधिकारियों के साथ बदसलूकी की और हिंसक हो गईं।
उतार दिए कपड़े
मीडिया रिपोटर्स की माने तो शिकायत के अनुसार सोहम बनर्जी ने कथित तौर पर अपने कपड़े उतारे, रेज़र ब्लेड लहराया और मिश्रा पर हमला किया, जिससे मिश्रा और वह खुद भी घायल हो गईं। बनर्जी ने कथित तौर पर मिश्रा की वर्दी और मोबाइल फ़ोन को भी नुकसान पहुंचाया। इसके बाद आरपीएफ के कर्मचारियों ने स्थिति को बिगड़ने से रोकने के लिए एसी कोच के दरवाजे बंद कर दिये। दहानू रेलवे स्टेशन पर ट्रेन से उतारे जाने और सरकारी रेलवे पुलिस को सौंपे जाने से पहले बनर्जी ने कथित तौर पर शीशा तोड़कर भागने की कोशिश की। पुलिस ने बताया कि एक घंटे से ज़्यादा समय तक चली इस घटना से कई यात्री घबरा गए थे।
pc- punjabkesari.in






