Maharashtra: ओमराजे निंबालकर शिंदे गुट में हुए शामिल! उद्धव ठाकरे को बड़ा झटका
- byShiv
- 22 Jun, 2026
इंटरनेट डेस्क। महाराष्ट्र के पूर्व मुख्यमंत्री और शिवसेना यूबीटी उद्धव ठाकरे को बड़ा झटका लगा है। धारशिव से सांसद ओमराजे निंबालकर ने एकनाथ शिंदे की अगुवाई वाली शिवसेना में शामिल हो गए हैं। शनिवार को उनके पिता पवनराजे निंबालकर की हत्या के मामले में सभी आरोपियों के बरी होने के बाद यह माना जा रहा था कि निंबालकर मन बदल सकते हैं लेकिन ऐसा नहीं हुआ। इस आशंका के बाद ऑपरेशन टाइगर के फेल होने की संभावना बन गई थी लेकिन ओमप्रकाश राजे निंबालकर ने शिंदे के साथ रहने का ऐलान किया है।
21 जून को फिर लगा झटका
मीडिया रिपोटर्स की माने तो ऐसे में उद्धव ठाकरे को ठीक चार साल बाद दूसरा बड़ा झटका लगा है। 2022 में 21 जून को ही एकनाथ शिंदे ने उद्धव ठाकरे से बगावत की थी। हिंगाली से सांसद नागेश बापूराव पाटिल अष्टीकर और निंबालकर के खुलकर शिंदे के साथ आने के बाद अन्य चार सांसद भी रविवार को अपना रुख स्पष्ट कर देंगे। इसके बाद यूबीटी के छह सांसदों का शिवसेना में विलय सिर्फ औपचारिकता रह जाएगा।
जानकारी के अनुसार ओमराजे निंबालकर काफी लोकप्रिय नेता है। उनकी धाराशिव में तगड़ी पकड़ा है। इस बार वह 3.86 वोटों के अंतर से चुनाव जीते थे। उन्होंने प्रतिदंद्वी पाटिल परिवार से हराया था। निंबालकर उद्धव ठाकरे की पार्टी से लड़े थे। उन्हें एमवीए के दूसरे घटकों का भी सहयोग मिला था।
pc- hindi.vaartha.com






