Maharashtra Politics: नाराज एकनाथ शिंदे आज लेंगे बड़ा फैसला, महायुति से हो सकते हैं अलग! नहीं बन रही बात

इंटरनेट डेस्क। महाराष्ट्र चुनाव के नतीजे आए एक सप्ताह का समय गुजर चुका हैं, लेकिन अभी तक सरकार गठन को लेकर केवल मीटिंगों का दौर जारी है। भाजपा और शिवसेना चाहे कितने ही दबाने की कोशिश कर रहे हो, लेकिन यह भी साफ हो चुका हैं एकनाथ शिंदे भाजपा से नाराज है। मुंबई में शुक्रवार को होने वाली महायुति की अहम बैठक टाल दी गई और कार्यवाहक मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे अचानक सातारा चले गए है। वैसे अब चर्चा यह हैं की एकनाथ शिंदे आज कोई बड़ा फैसला ले सकते है।

क्या कह रहे शिवसेना विधायक
मीडिया रिपोटर्स की माने तो इस बीच शिवसेना विधायक संजय शिरसाट ने कहा- शिंदे को जब भी कोई बड़ा फैसला लेना होता है तो वे अपने पैतृक गांव चले जाते हैं। वे शनिवार शाम तक कोई बड़ा फैसला ले लेंगे। इससे पहले शिरसाट ने कहा था कि मुझे नहीं लगता कि शिंदे डिप्टी सीएम का पद स्वीकार करेंगे। वहीं, सूत्रों ने बताया कि 1 दिसंबर को महायुति की बैठक होने के आसार हैं। इसके लिए भाजपा के 2 ऑब्जर्वर्स मुंबई आएंगे। इनकी मौजूदगी में भाजपा विधायक दल की मीटिंग होगी और मुख्यमंत्री के नाम का ऐलान किया जाएगा। 

अटक रही यहा बात
मीडिया रिपोटर्स की माने तो मुख्यमंत्री पद छोड़ने की सूरत में शिवसेना ने गृह और वित्त मंत्रालय पर दावा किया है। हालांकि भाजपा गृह और अजित पवार वित्त मंत्रालय नहीं छोड़ना चाहेंगे। शिवसेना का तर्क है कि एकनाथ सरकार में गृह मंत्रालय उप मुख्यमंत्री फडणवीस के पास था। इस हिसाब से अगर शिंदे डिप्टी सीएम बनें तो गृह मंत्रालय उन्हें मिलना चाहिए। वहीं डिप्टी सीएम पर शिवसेना में एक राय नहीं बन पा रही है। सूत्रों के अनुसार भाजपा ने शिंदे को डिप्टी सीएम पद का ऑफर दिया है। पार्टी का तर्क है कि फडणवीस मुख्यमंत्री रहने के बावजूद शिंदे कैबिनेट में उप मुख्यमंत्री रहे थे। वहीं, शिंदे और उनके करीबी इसे डिमोशन मान रहे हैं।

pc- hindustan