Maharashtra Politics: एकनाथ शिंदे को केंद्र में भेजना चाहती हैं बीजेपी! लेकिन शिंदे ने रख दी अब ये डिमांड, भाजपा के लिए बढ़ी परेशानी
- byShiv
- 27 Nov, 2024

इंटरनेट डेस्क। महाराष्ट्र में पिछले कार्यकाल में भाजपा और शिवसेना ने भले ही मिलकर सरकार चला ली हो, लेकिन इस बार ये संभव होता नहीं दिख रहा है। भाजपा को इस बार चुनाव में अधिक सीटें मिली हैं तो पार्टी सीएम पद चाहती है। लेकिन एकनाथ शिंदे भी सीएम पद से से पिछे हटने का तैयार नहीं है। बीजेपी ने कथित तौर पर महाराष्ट्र के कार्यवाहक मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे को या तो केंद्र सरकार में कैबिनेट मंत्री का पद या फिर देवेंद्र फडणवीस के संभावित नेतृत्व में उपमुख्यमंत्री की भूमिका की पेशकश की है।
नहीं मान रहे शिंदे
मीडिया रिपोटर्स की माने तो एकनाथ शिंदे सीएम पद से नीचे मानने को तैयार ही नहीं है। उच्च पदस्थ सूत्रों ने बताया कि हालांकि एकनाथ शिंदे ने केंद्र में कैबिनेट मंत्रालय या बीजेपी की ओर से दिए गए उपमुख्यमंत्री पद की पेशकश को स्वीकार करने से इनकार कर दिया है।
क्या चाहते हैं एकनाथ शिंदे
मीडिया रिपोटर्स की माने तो एकनाथ शिंदे ने कथित तौर पर बीजेपी के शीर्ष नेतृत्व से कहा कि अगर उन्हें मुख्यमंत्री नहीं बनाया जाता है, तो उन्हें महायुति सरकार का संयोजक बनाया जाना चाहिए। क्योंकि चुनाव उनके नेतृत्व में लड़ा गया था। उन्होंने यह भी प्रस्ताव रखा कि उनके बेटे डॉ श्रीकांत शिंदे को फडणवीस सरकार में उपमुख्यमंत्री बनाया जाना चाहिए। श्रीकांत शिंदे कल्याण से लोकसभा सदस्य हैं। बीजेपी ने अभी तक इस घटनाक्रम पर सकारात्मक प्रतिक्रिया नहीं दी है। सूत्रों ने बताया कि इस देरी ने महाराष्ट्र में नए मुख्यमंत्री के शपथ ग्रहण समारोह को स्थगित कर दिया है।
pc- nayaindia.com