Maharashtra: प्रशांत किशोर और सुनेत्रा पवार के बीच 3 महीने में दूसरी मुलाकात, 6 घंटे तक हुआ मंथन, महाराष्ट्र में कुछ नया तो....
- byShiv
- 08 Aug, 2026
इंटरनेट डेस्क। भाजपा सहित कई पार्टियों के लिए राजनीतिक रणनीतिकार रहे और हाल ही में बिहार इलेक्शन में उपचुनाव जीतकर विधायक बने प्रशांत किशोर ने राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी (एनसीपी) अध्यक्ष और महाराष्ट्र की उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार के साथ बैठक की हैं। प्रशांत किशोर ने हाल ही में पटना के बांकीपुर विधानसभा उपचुनाव में बड़ी जीत हासिल की है। जन सुराज पार्टी के प्रमुख किशोर ने दक्षिण मुंबई में पवार के सरकारी आवास ‘देवगिरी’ पर उनसे मुलाकात की।
शामिल थे कई नेता
एनसीपी के प्रवक्ता सूरज चव्हाण ने बताया कि संगठन को फिर से खड़ा करने के मामले में सलाह दे रहे प्रशांत किशोर के साथ बैठक में सुनेत्रा पवार, उनके सांसद बेटे पार्थ पवार और वरिष्ठ नेताओं ने हिस्सा लिया। वहीं सुनीत तटकरे ने कहा कि उन्हें इस मुलाकात की कोई जानकारी नहीं है। सूरज चव्हाण ने कहा कि यह पार्टी को मजबूत करने और यह सुनिश्चित करने के लिए एक आंतरिक बैठक थी कि सरकार के विकास कार्यक्रम जमीनी स्तर तक पहुंचें।
8 घंटे तक चली बैठक
इस बारे में पूछे जाने पर, एनसीपी से आने वाले राज्य के खाद्य एवं औषधि प्रशासन (एफडीए) मंत्री नरहरि जिरवाल ने कहा कि ऐसा कुछ भी नहीं है...। नरेन्द्र मोदी और ममता बनर्जी से लेकर अरविंद केजरीवाल जैसे नेताओं की चुनावी जीत की पटकथा लिखने वाले प्रशांत किशोर ने सुनेत्रा पवार से दूसरी बार मुलाकात की है। बताया जा रहा है कि प्रशांत किशोर और सुनेत्रा पवार की यह बैठक 8 घंटे तक चली। कुछ महीने पहले हुई अपनी पहली मुलाकात के बाद, पार्थ पवार ने कहा था कि किशोर उनके परिवार के परिचित हैं।
pc- jagran




