Mahashivratri 2024: पहली बार करने जा रहे हैं आप भी उपवास तो जान ले क्या खाना हैं और क्या नहीं

इंटरनेट डेस्क। महाशिवरात्रि का पर्व देशभर में 8 मार्च को मनाया जा रहा हैं। इस दिन भगवान शिव की पूजा की जाती हैं और भक्तगण शिव मंदिरों में पूरे विधि-विधान के साथ पूजा करते हैं। इस कई लोग उपवास भी करते हैं। ऐसे में आप भी पहली बार अगर उपवास करने जा रहे हैं तो आज आपको बता रहे हैं की आपको इस दिन किन चीजों का सेवन करना चाहिए और किन चीजों का नहीं। 

क्या खा सकते हैं
इस दिन आप अगर उपवास कर रहे हैं तो आपको फलाहार में क्या खाना हैं ये बता रहे है। ऐसे में आप सिंघाड़े का हलवा, कुट्टू, सामा के चावल, आलू आदि का सेवन कर सकते है। साथ ही आप चाहे तो जूस, लस्सी, ठंडाई का भी सेवन कर सकते हैं।

क्या नहीं खाएं
व्रत में गेहूं या चावल का सेवन नहीं करना चाहिए। इसके अलावा साबुत अनाज से बनी चीज़ें भी नहीं खानी है। लहसुन-प्याज का सेवन नहीं करें। साथ ही सफेद नमक नहीं खाएं। व्रत में मांस, मंदिरा का सेवन बिल्कुल भी नहीं करना चाहिए।

pc- mpbreakingnews.in