BJP: अमित शाह का बड़ा बयान, राहुल गांधी 2029 में चौथी बार हार के लिए रहे तैयार
- byShiv
- 14 Oct, 2026
इंटरनेट डेस्क। पिछले कुछ दिनों से विपक्षी गठबंधन इंडिया ब्लॉक दिल्ली में लगातार सरकार और चुनाव आयोग पर वोटी चोरी का आरोप लगाकार एसआईआर को रोकने और मुख्य चुनाव आयुक्त को हटाने की मांग कर रहे है। हर दिन कांग्रेस नेता राहुल गांधी के नेतृत्व में मार्च, प्रदर्शन जारी है। दूसरी ओर भाजपा ने भी राहुल गांधी और कांग्रेस के खिलाफ मोर्चा खोल दिया है।
अमित शाह ने क्या कहा
मंगलवार को गृह मंत्री अमित शाह ने राहुल गांधी को करारा जवाब दिया। अमित शाह ने कहा कि राहुल गांधी को आत्म-मंथन करने की जरूरत है। अमित शाह ने ये भी कह दिया है कि राहुल गांधी को 2029 के लोकसभा चुनाव में हार के लिए तैयार रहना चाहिए।
अमित शाह ने साधा निशाना
मीडिया रिपोटर्स की माने तो गृह मंत्री अमित शाह ने राहुल गांधी पर निशाना साधते हुए कहा- आप बनावटी मीडिया इवेंट्स और झूठ की गूंज से देश के लोगों का विश्वास नहीं जीत सकते हैं। 1.5 किलोमीटर के क्षेत्र में 8 हजार लोगों की भीड़ जुटाने के लिए चौदह पार्टियों के कार्यकर्ताओं को इकट्ठा करके आप देश की आवाज नहीं बन सकते। मैं कांग्रेस पार्टी से आग्रह करता हूं कि वे समझें कि देश की आवाज खेतों-खलिहानों, गांवों, दूर-दराज के पहाड़ों और जंगलों और नदियों के किनारों में भी बसती है। ऐसे इलाके जहां आपकी कोई पहुंच नहीं है।
PC- parbhat khabar




