Makar Sankranti 2025: जान ले इस साल मकर संक्रांति 14 जनवरी को हैं या फिर 15 को, क्या रहेगा पुण्य काल का सही समय
- byShiv
- 04 Jan, 2025

इंटरनेट डेस्क। मकर संक्रांति को लेकर कुछ सालों से ये कन्फ्यूजन रहता हैं की यह पावन पर्व पर 14 जनवरी को हैं या फिर 15 जनवरी को। तो ऐसे में आज हम बात करेंगे की यह त्योहार साल 2025 में कब है। वैसे इस दिन लोग गंगा समेत पवित्र नदियों में स्नान करते हैं और उसके बाद सूर्य देव को जल अर्पित करते हैं, गुड़, तिल, खिचड़ी, गरम कपड़े आदि का दान करते हैं।
क्या कह रहे ज्योतिष के ज्ञाता
वैसे इस बार संक्रांति कब है, 14 जनवरी या 15 को? मकर संक्रांति की सही तारीख, स्नान और दान का मुहूर्त क्या है? तो आज वो भी जान लेते है। जानकारी के अनुसार इस साल सूर्य देव का गोचर मकर राशि में 14 जनवरी को सुबह 9 बजकर 3 मिनट पर होगा। उस क्षण सूर्य की मकर संक्रांति होगी, मकर संक्रांति में उदयातिथि की मान्यता नहीं है, इसमें सूर्य के मकर राशि में गोचर के समय की मान्यता है. ऐसे में मकर संक्रांति का पावन पर्व 14 जनवरी मंगलवार को है।
मकर संक्रांति 2025 मुहूर्त
14 जनवरी को मकर संक्रांति का पुण्य काल मुहूर्त सुबह 09.03 बजे से शाम 05.46 बजे तक है, वहीं मकर संक्रान्ति का महा पुण्य काल सुबह 09.03 बजे से सुबह 10.48 बजे तक है। महा पुण्य काल 1 घंटा 45 मिनट तक है।
pc- amar ujala
Disclaimer: This content has been sourced and edited from [news18]