Makar Sankranti 2026: जाने आज मकर संक्रांति पर किस समय कर सकते हैं आप भी दान पुण्य, यह रहेगा पुण्य काल का समय

इंटरनेट डेस्क। मकर संक्रांति पर्व आज देशभर में धूमधाम से मनाया जा रहा है। इस पर्व का लोगों को बेसब्री से इंतजार रहता है। राजस्थान की राजधानी जयुपर में मकर संक्रांति पर्व पर पतंगबाजी की जाती है। वहीं शाम को आतिशबाजी की जाती है।

मकर संक्रांति पर  जप, तप और दान अत्यंत फलदायी माना जाता है। इस पर्व पर लोग पवित्र नदी के घाटों में आस्था की डुबकी लगाने के बाद दान-धर्म के कार्य करते हैं। आज हम आपको मकर संक्रांति पर दान-स्नान के लिए पुण्यकाल के सबसे अच्छा मुहूर्त के बारे में जानकारी देने जा रहे हैं।

खबरों के अनुसार, बुधवार को दोपहर 03 बजकर 13 मिनट पर सूर्य मकर राशि में प्रवेश करेंगे। मकर संक्रांति पुण्यकाल में स्नान, ध्यान और दान करना विशेष फलदायी होता है। आपको बता दें कि बुधवार को पुण्य काल दोपहर 3 बजकर 13 मिनट से शाम 5 बजकर 45 मिनट तक रहेगा। महापुण्य काल दोपहर 3 बजकर 13 मिनट से शाम 4 बजकर 58 मिनट तक होगा।

pc- amar ujala