Makar Sankranti 2026: 14 या 15 जनवरी किस दिन मनाई जाएगी मकर संक्रांति, जान ले आप भी पूरी...

इंटरनेट डेस्क। हिंदुओं का महत्वपूर्ण त्योहार मकर संक्रांति नजदीक हैं। इस त्योहार के साथ खरमास की समाप्ति हो जाती है और शुभ कार्य शुरू हो जाते हैं। मकर संक्रांति का त्योहार 14 जनवरी को हमेशा से मनाया जाता रहा है, लेकिन पिछले 5-6 सालों से संसय की स्थिति बनी रही है और कोई 14 जनवरी को मकर संक्रांति मानते हैं तो कोई 15 जनवरी को। क्योंकि धार्मिक मान्यताओं के अनुसार मकर संक्रांति के दिन सूर्य मकर राशि में प्रवेश करता है और सूर्य उत्तरायण हो जाते है। इसके बाद खरमास की समाप्ति हो जाती है। सूर्य जब से मकर राशि में प्रवेश करता है उसके बाद से ही मकर संक्रांति मानना उचित माना जाता है।

किस दिन हैं मकर संक्रांति 
जानकारी के अनुसार 14 जनवरी को मकर संक्रांति मनाया जा सकता है, इस दिन 3.30 बजे के बाद सूर्य मकर राशि में प्रवेश कर रहे हैं, लेकिन कई ज्योतिषाचार्यों का कहना हैं कि मकर संक्रांति 15 जनवरी को मनाना उचित है। पंचांगों में साफ तौर पर लिखा हुआ है कि सूर्य कन्या राशि में है और  14 जनवरी की रात्रि 9.19 पर मकर राशि में प्रवेश कर रहे हैं, उसी वक्त सूर्य उत्तरायण हो रहे हैं, चूंकि रात्रि में मकर संक्रांति का स्नान दान नहीं हो सकता है और सूर्य उदय दूसरे दिन 15 जनवरी को ही होगा, तो वैसे स्थिति में 15 जनवरी को ही मकर संक्रांति मानना लाभकारी है।

15 जनवरी को मान रहे कई लोग
हर हाल में 15 जनवरी को ही मकर संक्रांति का दिन शुभ माना जा रहा है, इस दिन धर्मालंबी व्यक्तियों के लिए स्नान, दान और पूजन करना लाभकारी होगा। 15 जनवरी को सूर्य उदय के साथ ही पुण्यकाल की शुरुआत हो जा रही है, लेकिन दोपहर 1.19 तक ही पुण्यकाल रहेगा। इस दौरान श्रद्धालु स्नान दान पूजन करके मकर संक्रांति का त्योहार मना सकते हैं।

pc- statemirror.com