Malaika Arora: मलाइका अरोड़ा ने खरीदी महिंद्रा थार रॉक्स, पारंपरिक तरीके से पूजा करती आई नजर

इंटरनेट डेस्क। बॉलीवुड अभिनेत्री मलाइका अरोड़ा ने नई कार खरीदी है। सावन के पहले सोमवार को अभिनेत्री ने इसे अपने गैराज में शामिल किया। उन्होंने महिंद्रा थार रॉक्स स्टार एडिशन अपने कार कलेक्शन में शामिल की है। हाल ही में मलाइका अरोड़ा का एक वीडियो सामने आया, जिसमें वह अपनी नई कार की पारंपरिक पूजा करती नजर आईं। 

उन्होंने अपनी नई महिंद्रा थार रॉक्स की पूजा की और तिलक भी लगाया। इसके बाद वह अपनी नई कार की तस्वीरें अपने कैमरे में कैद करती नजर आईं, जिसकी तस्वीरें-वीडियो सामने आते ही फैंस ने उन्हें बधाई देना शुरू कर दिया।

मलाइका अरोड़ा ने चमचमाती गोल्डन रंग की थार खरीदी है, जो सड़क पर अलग ही नजर आ रही थी। मलाइका की इस कार को खूब पसंद किया जा रहा है और फैंस उन्हें नई कार खरीदने के लिए बधाई दे रहे हैं। हालांकि, खुद मलाइका ने अपनी नई कार को लेकर कोई पोस्ट साझा नहीं किया है, लेकिन सेलिब्रिटी पैपराजी विरल भयानी ने जरूर कार की पूजा करते हुए मलाइका का वीडियो शेयर किया है, जिसमें मलाइका स्पोर्टी लुक में दिखाई दे रही हैं।

pc- india tv.in