Malmas 2026: मलमास के महीने में नहीं करना चाहिए आपको इन चीजों का सेवन, इनक कार्यों को करने से...
- byShiv
- 19 May, 2026
इंटरनेट डेस्क। हिंदू शास्त्रों में मलमास का बहुत ही अधिक महत्व बताया गया है। पंचांग के अनुसार, मलमास यानी अधिक मास प्रत्येक 32-33 महीने में आने वाला एक अतिरिक्त 13वां महीना है। इसे सौर और चंद्र कैलेंडर के बीच बैलेंस बनाने के लिए जोड़ा जाता है। पौराणिक मान्यताओं के अनुसार, विष्णु भगवान ने इस महीने को अपना नाम दिया है पुरुषोत्तम, इसलिए इसे पुरुषोत्तम मास भी कहा जाता है।
मलमास में क्या नहीं खाना चाहिए?
मलमास में मुख्य रूप से सात्त्विक जीवन, संयम और पूजा-पाठ पर अधिक ध्यान देना चाहिए। खानपान में निम्न चीजों के सेवन से परहेज करना फायदेमंद साबित हो सकता है।
मांसाहार जैसे मांस, मछली, अंडा आदि का सेवन वर्जित माना गया है
शराब और नशीली चीजों के सेवन से भी बचना चाहिए वरना अशुभ होगा
लहसुन-प्याज (कई लोग पूरे महीने छोड़ देते हैं) करने की मनाही होती है
बहुत ज्यादा तामसिक और मसालेदार भोजन करने से बचना चाहिए
कुछ लोग बाहर का जंक फूड और तला-भुना भी नहीं खाते हैं
कुछ परंपराओं के अनुसार, दालें,अनाज छोड़ने का नियम भी है, लेकिन यह लोगों के अपने परिवार की परंपरा, क्षेत्र पर भी निर्भर करता है
मलमास में क्या करना वर्जित माना जाता है?
परंपरागत मान्यताओं के अनुसार, मलमास में निम्न मांगलिक कार्य वर्जित माने गए हैं
शादी-ब्याह, सगाई
मुंडन, जनेऊ जैसे संस्कार
बड़ी खरीदारी या शुभ कार्य
गृह प्रवेश
नया व्यापार/दुकान शुभ मुहूर्त में शुरू करना
pc- punjabkesari.in






