Mamata Banerjee: पीएम मोदी के विदेशी दौरों और मेलोडी वाले मुद्दे पर ममता बनर्जी ने पीएम मोदी पर साधा निशाना
- byShiv
- 25 May, 2026
इंटरनेट डेस्क। पश्चिम बंगाल की पूर्व सीएम ममता बनर्जी ने एक बार फिर से पीएम मोदी और भाजपा सरकार पर हमला बोला है। वोट लूट को लेकर टीएमसी प्रमुख ममता बनर्जी ने पीएम मोदी के विदेशी दौरों और मेलोडी वाले मुद्दे को लेकर भी उन पर करारा तंज कसा। ममता ने कहा कि प्रधानमंत्री विदेशों में घूम रहे हैं और इटली में चॉकलेट बांट रहे हैं, जबकि असली चॉकलेट तो देश के बच्चों को मिलनी चाहिए। इसके साथ ही उन्होंने महंगे पेट्रोल-डीजल और बंगाल में टीएमसी के पार्टी दफ्तरों को लेकर भी केंद्र सरकार पर सवाल उठाए।

क्या कहा ममता बनर्जी ने
मीडिया रिपोटर्स की माने तो महंगे तेल को लेकर ममता बनर्जी ने केंद्र सरकार पर सीधा हमला बोला, उन्होंने कहा कि बहुत ही कम समय के अंदर पेट्रोल-डीजल के दाम चार बार बढ़ा दिए गए हैं। इससे आम जनता पर महंगाई का भारी बोझ पड़ा है, उन्होंने सवाल उठाया कि जब चारों तरफ महंगाई बढ़ रही है, तब सरकार लोगों को राहत देने के बजाय आखिर कर क्या रही है?

मेलोडी से बंगाल तक, कई मुद्दों पर बरसीं ममता
तेल की कीमतों के अलावा भाषण के दौरान चुनाव में हुई वोट लूट का मुद्दा भी जमकर गरमाया। ममता का सीधा आरोप है कि चुनाव में वोटों की खुली लूट हुई है, यहां तक कि केंद्रीय सुरक्षा बलों के जवान काउंटिंग सेंटर के अंदर तक घुस गए थे और उन्होंने बिल्कुल बीजेपी एजेंट की तरह काम किया। इसके साथ ही राज्य में टीएमसी के खिलाफ हो रही कार्रवाई का मुद्दा भी उठाया गया।
pc- aaj tak, economictimes.com, indianexpress.com





