Mangala Gauri Vrat: आज मंगला गौरी व्रत पर माता को लगाए इन चीजों का भोग
- byShiv
- 04 Aug, 2026
इंटरनेट डेस्क। सावन का पवित्र महीना भगवान शिव और माता पार्वती की अराधना के लिए सबसे उत्तम माना जाता है। सावन के महीने में जिस तरह सोमवार का दिन भोलेनाथ को समर्पित है, उसी तरह हर मंगलवार को माता पार्वती की विशेष पूजा की जाती है, जिसे मंगला गौरी व्रत कहा जाता है। सुहागिन महिलाओं के लिए यह व्रत अखंड सौभाग्य का प्रतीक है, वहीं कुंवारी कन्याएं भी अच्छे वर की प्राप्ति के लिए इस दिन व्रत रखती हैं। इस दिन गौरी व्रत के बाद आप मां गौरी को भोग लगाएं।
मां गौरी को लगाएं इन चीजों का भोग
मंगला गौरी व्रत के दिन पूजा के बाद माता को उनकी पसंद के अनुसार भोग अर्पित करने की परंपरा है। मान्यता है कि श्रद्धा और भक्ति के साथ चढ़ाया गया भोग मां गौरी को प्रसन्न करता है। आप अपनी इनमें से किसी भी भोग को माता को अर्पित कर सकते हैं।
हलवा-पूरी का भोग
मां गौरी को हलवा-पूरी का भोग लगाना शुभ माना जाता है। मंगला गौरी व्रत के दिन घर पर शुद्ध घी से हलवा बनाकर माता को अर्पित किया जा सकता है। इसके साथ पूरी और चने का भोग भी लगाया जाता है। पूजा के बाद इसे प्रसाद के रूप में ग्रहण करने और जरूरतमंदों को बांटने की परंपरा है।
मालपुआ करें अर्पित
मंगला गौरी पूजा में मालपुआ का भोग भी लगाया जा सकता है। इसे प्रसाद के रूप में परिवार के सदस्यों में बांटा जाता है। धार्मिक मान्यता के अनुसार, मीठे भोग से माता को प्रसन्न करने का विशेष महत्व है।
खीर का भोग
मां गौरी को खीर का भोग लगाना भी शुभ माना जाता है। दूध, चावल और चीनी से बनी खीर को पूजा के दौरान माता को अर्पित किया जा सकता है।। मान्यता है कि खीर का भोग लगाने से घर में सुख-समृद्धि आती है और परिवार पर मां गौरी की कृपा बनी रहती है।
pc- republicbharat.com






