Mangalwar Ke Niyam: मंगलवार के दिन नहीं करें आप भी भूलकर ये काम, नहीं तो पड़ेगा आपको पछताना

इंटरेनट डेस्क। सनातन धर्म में हर दिन किसी ने किसी देवी-देवता को सपर्पित किया गया है। मंगलवार का दिन शिव जी के रुद्रावतार व श्रीराम के परम भक्त हनुमान जी और मंगल ग्रह को समर्पित किया गया है। इस दिन हनुमान जी की विशेष पूजा की जाती है। हिंदू धर्म शास्त्रों में मंगलवार के दिन के लिए बहुत से विशेष नियम बताए गए हैं, जिनका पालन अवश्य करना चाहिए। इस दिन कुछ कामों को करने से मना किया गया है।
मंलवार को न करें ये काम

दूध से बनी मिठाई न चढ़ाएं
शास्त्रों के अनुसार, मंगलवार के दिन पूजा के समय बजरंगबली को दूध से बनी हुई कोई मिठाई नहीं अर्पित करनी चाहिए।

तामसिक चीजों का सेवन न करें
धर्म शास्त्रों में मंगलवार के दिन खानपान का विशेष ध्यान रखने के लिए कहा गया है। इस दिन मांस-मदिरा और अन्य तामसिक चीजों का भूलकर भी सेवन नहीं करें।

बाल और नाखून न काटें
मंगलवार के दिन अगर व्रत रखते हैं, तो नमक का सेवन न करें, मान्यता है कि इससे व्रत का फल नष्ट हो जाता है। इस दिन बाल और नाखून भी न काटें।

pc- tv9