Mani Shankar Aiyar: मणिशंकर अय्यर का बड़ा बयान, कांग्रेस को नेतृत्व छोड़ने के लिए रहना चाहिए तैयार
- byShiv
- 24 Dec, 2024

इंटरनेट डेस्क। कुछ दिनों पहले सीएम ममता बनर्जी ने इंडिया गठबंधन की जिम्मेदारी लेने की बात कही थी और उसके बाद लालू यादव ने भी समर्थन किया था। लेकिन अब अकसर अपने विवादित बयानों के चलते चर्चा में रहने वाले कांग्रेस के वरिष्ठ नेता मणिशंकर अय्यर ने भी अपनी जीवनी का दूसरा अंश 'A Maverick in Politics' रिलीज किया है। इसमें उन्होंने कांग्रेस के भविष्य, गठबंधन राजनीति समेत कई अहम मुद्दों पर भी बात की है।
क्या कहा अय्यर ने
मीडिया रिपोटर्स की माने तो अय्यर ने अपनी राजनीतिक जीवनी के साथ ही कांग्रेस से भी जुड़ी कई चीजों को उजागर किया है। इस बीच पुस्तक पर चर्चा के दौरान अय्यर ने प्रियंका गांधी और राहुल गांधी की तुलना नेहरू और पटेल की जोड़ी से की एक इंटरव्यू में कहा, प्रियंका गांधी पिछले 6 सप्ताह से सांसद हैं। अब हम उनमें भविष्य देखते हैं। नेहरू और पटेल की जोड़ी ने देश को खड़ा किया था। मुझे विश्वास है कि वैसी ही जोड़ी राहुल और प्रियंका की भी होगी। मुझे लगता है कि ये दोनों अगले 30 सालों तक कांग्रेस का चेहरा रहेंगे।
इंडिया अलायंस के लिए क्या बोले
कांग्रेस लीडर ने इंटरव्यू में पार्टी को एक नसीहत भी दी। उन्होंने कहा कि कांग्रेस को यह नहीं सोचना चाहिए कि उसके अलावा कोई अन्य लीडर इंडिया अलायंस का नेतृत्व नहीं कर सकता। उन्होंने कहा, ‘यह बहुत जरूरी सवाल फिलहाल नहीं है। फिर भी मैं कहूंगा कि कांग्रेस को इंडिया ब्लॉक के लीडर का पद छोड़ने के लिए तैयार रहना चाहिए। जो भी नेता बनना चाहे, उसे बनने दिया जाए। ममता बनर्जी में ऐसा करने की क्षमता है। दूसरे नेताओं में भी अलायंस का नेतृत्व करने का दम है और वे जरूरी प्रतिभा रखते हैं।
pc- live times